'मिनी मुंबई' में वर्षा गायकवाड़ vs उज्ज्वल निकम, बड़ी दिलचस्प है इस बार की चुनावी लड़ाई; जानें मुंबई उत्तर मध्य सीट का इतिहास

Hot Seat: महाराष्ट्र की मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट पर इस बार की चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही इस बार नए चेहरे पर दांव लगाया है। भाजपा ने अपनी सांसद पूनम महाजन का टिकट काट दिया तो, कांग्रेस ने इस बार पूर्व सांसद प्रिया सुनील दत्त का टिकट काट दिया है। आपको समीकरण समझाते हैं।

History of Mumbai North Central Constituency: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाजपा ने 370 सीटें जीतने का लक्ष्य रखा है, जबकि NDA के 400 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है। महाराष्ट्र की 48 सीटों पर होने वाले चुनाव का समीकरण हर बार की तुलना में इस बार बिल्कुल अलग है। क्योंकि शरद पवार की एनसीपी और उद्धव ठाकरे की शिवसेना में टूट के बाद ये पहला आम चुनाव है।

Mini Mumbai Lok Sabha Election

मुंबई उत्तर मध्य लोकसभा सीट का इतिहास।

BJP ने पूनम महाजन का काट दिया टिकट, समझें समीकरण

मुंबई की मुंबई उत्तर मध्य सीट पर होने वाले चुनाव में भी इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही नए उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। भाजपा ने अपने मौजूदा सांसद पूनम महाजन का टिकट काट दिया और इस बार उज्ज्वल निकम को मैदान में उतारा है। वहीं कांग्रेस ने प्रिया दत्त का टिकट काट दिया है और उनकी जगह धारावी से विधायक वर्षा गायकवाड़ को टिकट दिया है। पिछले तीन बार से कांग्रेस इस सीट पर सुनील दत्त की बेटी को उम्मीदवार बना रही थी, 2009 में प्रिया ने इस सीट से कांग्रेस के ही टिकट पर चुनाव जीता था। इस बार दोनों ही पार्टियों की ओर से अलग चेहरे चुनावी जंग में हिस्सा ले रहे हैं।

End of Feed