UP Nikay Chunav Result: यूपी निकाय चुनाव के लिए मतगणना आज, 8 बजे से काउंटिंग होगी शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated May 13, 2023, 12:00 AM IST

UP Nikay Chunav Result: नगरीय निकाय चुनाव 17 मेयर, 1420 पार्षद, नगर पालिका परिषदों के 199 अध्यक्ष, नगर पालिका परिषदों के 5327 सदस्य, नगर पंचायतों के 544 अध्यक्ष और नगर पंचायतों के 7178 सदस्यों के निर्वाचन के लिये चुनाव हुआ है। चुनाव में 17 मेयर और 1,401 पार्षदों के चुनाव के लिए मतदान हुआ है, जबकि 19 पार्षद निर्विरोध चुने गए।

UP Nikay Chunav Result: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की बादशाहत कायम रहेगी या फिर सपा पलटवार करेगी? ये आज साफ हो जाएगा। यूपी निकाय चुनाव का आज यानि कि शनिवार (13 May 2023) को आएगा।

up nikay chunav result

यूपी निकाय चुनाव के लिए मतगणना आज

उपचुनाव का भी रिजल्ट

यूपी निकाय चुनाव के लिए मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। इसके कुछ समय बाद रूझान आने लगेंगे। उत्तर प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव और हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव के लिये मतों की गिनती शनिवार को होगी। अधिकारियों ने बताया कि दोनों चुनावों के वोटो की मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होगी। स्वार (रामपुर) और छानबे (एससी) (मिर्जापुर) के उपचुनाव के लिए मतदान 10 मई को हुआ था, जबकि राज्य में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दो चरणों में चार मई और 11 मई को हुआ था।

End of Feed