UP Nikay Chunav Result 2023 Date and Time: यूपी निकाय चुनाव 2023 के नतीजे शनिवार (13 मई, 2023) को आएंगे। मतगणना सुबह आठ बजे चालू होगी और यह काम निपटने तक चलेगी। हालांकि, वोटों की गिनती चालू होने के थोड़ी ही देर बाद चुनावी रुझान भी आने लगेंगे, जिनसे यह यह मालूम पड़ेगा कि कौन सा दल किस जगह से आगे चल रहा है, जबकि दोपहर बाद नतीजों को लेकर तस्वीर लगभग स्पष्ट हो जाएगी।
तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
सूबे में दो चरण में ये चुनाव हुए थे। पहले चरण के तहत चार मई को नौ मंडलों (सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, देवीपाटन, गोरखपुर और वाराणसी), जबकि दूसरे फेज में 11 मई को शेष नौ मंडलों में (मेरठ, बरेली, अलीगढ़, कानपुर, चित्रकूट, अयोध्या, बस्ती, आजमगढ़ और मीरजापुर) वोट डाले गए (सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक) थे।
वैसे, इस बार के निकाय चुनाव में असल लड़ाई भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच मानी जा रही है, जबकि मैदान में मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा), अरविंद केजरीवाल की लीडरशिप वाली आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस समेत और पार्टियां भी हैं। वहीं, कुछ कैंडिडेट स्वतंत्र तौर पर भी चुनावी ताल ठोंक रहे हैं।
अहम सीट्स की बात करें तो सूबे के निकाय चुनाव में ये वे सीटें हैं, जिन पर हर किसी की निगाह है: मुजफ्फरनगर, रामपुर, आगरा, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, रायबरेली, बलरामपुर, गोंडा, महाराजगंज, गोरखपुर, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बागपत, बरेली, शाहजहांपुर, हाथरस, एटा, अलीगढ़, कानपुर नगर, इटावा, कन्नौज, महोबा, हमीरपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बलिया और सोनभद्र।
यूपी निकाय चुनाव से जुड़े पल-पल के अपडेट्स आपको अपनी प्रिय हिंदी वेबसाइट टाइम्स नाऊ नवभारत पर मतगणना के दिन मिलेंगे। आप हमारे सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स (फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर और यूट्यूब) के साथ टीवी चैनल (हिंदी- टाइम्स नाऊ नवभारत और अंग्रेजी- टाइम्स नाऊ) पर चुनावी गतिविधियों से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पास सकेंगे। आप इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट (sec.up.nic.in) का रुख कर सकेंगे।
