UP Nikay Chunav 2023 : हापुड़ में CM योगी बोले- पहले का दंगा प्रदेश अब उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जाता है

  • Agency by: Agency
  • Updated May 5, 2023, 05:28 PM IST

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश का जनमानस सुरक्षित है और विकास के बारे में सोच रही है। वहीं परिवारवाद और तमंचावादी लोग परेशान हैं। छह वर्ष पहले हमारा नौजवान अपनी पहचान को छुपाता था, लेकिन आज वही सीना तान कर बोलता है कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

Uttar Pradesh Nagar Nikay Chunav 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि वर्ष 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश था और आज पूरी दुनिया में इसे उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हापुड़ में नगर निकाय चुनाव प्रचार के लिये आयोजित जनसभा में लोगों से कहा, ‘वर्ष 2017 से पहले का उत्तर प्रदेश दंगा प्रदेश था। आज पूरी दुनिया में यह उत्तर प्रदेश के नाम से जाना जा रहा है।’

yogi adityanath

हापुड़ में चुनावी रैली को संबोधित किया।

त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाते थे-CM

उन्होंने कहा, ‘प्रदेश में पर्व और त्योहार के पहले कर्फ्यू लग जाते थे। आज कर्फ्यू नहीं बल्कि प्रदेश के हर कोने से कांवड़ यात्रा निकलती है। पिछले छह वर्षों में एक भी दंगा नहीं हुआ। पेशेवर अपराधियों और माफिया का हाल तो आप देख ही रहे हैं।’मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रदेश का जनमानस सुरक्षित है और विकास के बारे में सोच रही है। वहीं परिवारवाद और तमंचावादी लोग परेशान हैं। छह वर्ष पहले हमारा नौजवान अपनी पहचान को छुपाता था, लेकिन आज वही सीना तान कर बोलता है कि वह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

End of Feed