Up Nikay Chunav:अलीगढ़ में अखिलेश यादव का रोड शो, बोले- 'सपा ICU में नहीं, भाजपा ICU में जाने की तैयारी में है'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2023, 08:52 PM IST

Akhilesh Yadav Aligarh Road Show:अखिलेश यादव ने रोड शो से विपक्षियों को दमदार विपक्ष का संदेश दिया, रोड शो में सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव अमर और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अलीगढ़ में मेयर प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान और नगर पंचायत-पालिका के समर्थन में रोड शो करने पहुंचे अखिलेश यादव ने विपक्षियों को दमदार विपक्ष का संदेश दिया, इस दौरान सपाईयों ने मुलायम सिंह यादव अमर रहे और अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाए।

Akhilesh Yadav Aligarh Road Show

इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा, 'भाजपा तोड़फोड़ व नफरत की राजनीति करती है'

गौर हो कि यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण में पार्टियां पूरी दम-खम के साथ प्रचार में जुटी हैं सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सोमवार को अलीगढ़ में रोड शो किया इसके बाद मेरठ में जनसभा को संबोधित किया अखिलेश अलीगढ़ में सपा के मेयर प्रत्याशी जमीरउल्लाह खान के समर्थन में वोट मांगे।

End of Feed