यूपी निकाय चुनाव: उम्मीदवारों को मिलेंगे 'भुट्टा' से लेकर 'घोंसला' जैसे अजब-गजब चुनाव चिह्न

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Apr 11, 2023, 11:08 AM IST

निर्दलीयों के लिए आयोग ने 81 चुनाव चिह्न जारी किए हैं। इन्हीं में से उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

UP Nagar Nikay Chunav 2003: यूपी निकाय चुनाव को लेकर गहमागहमी का दौर तेज हो गया है। चुनाव तारीखों का ऐलान 9 अप्रैल को हो चुका है। निकाय चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण का मतदान 4 मई को और दूसरे चरण का मतदान 11 मई को होगा। वोटों की गिनती 13 मई को होगी। तारीखों के ऐलान के साथ ही प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। इस बीच राज्य चुनाव आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए चुनाव चिह्न जारी कर दिए हैं। आयोग ने 81 चुनाव चिह्नों को मुक्त प्रतीक घोषित करते हुए अधिसूचित कर दिया है। राजनीतिक पार्टियों के उम्मीदवार अपनी पार्टी के चिह्न पर ही चुनाव लड़ सकेंगे.

UP Nikay Chunav 2023

यूपी निकाय चुनाव की गहमागहमी तेज

निर्दलीय उम्मीदवारों के लिए 81 चुनाव चिह्न

निर्दलीयों के लिए आयोग ने 81 चुनाव चिह्न जारी किए हैं। इन्हीं में से उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। इनमें 39 चुनाव चिह्न महापौर, नगर पालिका एवं नगर पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए, 42 चिह्न पार्षद, नगर पालिका और नगर पंचायत के सदस्य पद पर लड़ने वालों के लिए तय किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज कुमार सिंह इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

End of Feed