यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर कसा तंज, शायराना अंदाज में कह दी ये बड़ी बात

UP Bypoll: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शायराना अंदाज में समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 'सीने में जलन आंखों में तूफान सा क्यों है? सैफई घराने में हर शख्स परेशान सा क्यों है?

Brajesh Pathak: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रविवार को कहा है कि उपचुनाव के परिणाम के बाद विपक्षी दल खास तौर से समाजवादी पार्टी (SP) में खलबली मच गई है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि शनिवार को उपचुनाव के परिणाम के बाद विपक्षी दलों में खासकर समाजवादी पार्टी में उनकी ज़मीन खिसकने के बाद खलबली मची है। सपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद उन्होंने रविवार को भारतीय जनता पार्टी का पक्ष रखा।

Deputy Chief Minister Brajesh Pathak

ब्रजेश पाठक ने सपा पर कसा तंज

उपमुख्यमंत्री ने शायराना अंदाज में समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि 'सीने में जलन आंखों में तूफान सा क्यों है? सैफई घराने में हर शख्स परेशान सा क्यों है? कल (शनिवार को) विधानसभा उपचुनाव के परिणाम घोषित हुए। इसमें समाजवादी पार्टी के पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। समाजवादी पार्टी की गुंडई, अराजकता और लूट से जनता अच्छी तरह वाकिफ है। जब-जब इन्हें सत्ता मिली है, यह हमेशा अपने पुराने पैटर्न पर कायम रहे।

End of Feed