Himachal Election: हिमाचल में यूपी सीएम योगी ने कांग्रेस की नाकामियों पर बोला हमला, कहा-'देवभूमि में कोई जगह नहीं'

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Nov 10, 2022, 07:43 PM IST

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरूवार को हिमाचल मिशन पर थे, उन्होंने वहां 4 विधानसभा क्षेत्रों में रैली कर भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा, 12 नवंबर को हर बूथ पर कमल खिलाने व अधिक से अधिक पोलिंग का किया आह्वान।

Himachal Pradesh Assembly Election 2022: हिमाचल प्रदेश की जनता के बीच लोकप्रिय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस पर जबर्दस्त हमला बोला। हर रैली में जनता से मुखातिब होकर उन्होंने राम मंदिर, हर घर तिरंगा, कोरोना में फ्री में टेस्ट, वैक्सीन व राशन के जरिए केंद्र व राज्यों में भाजपा सरकारों के कार्यों की चर्चा की तो 55 वर्ष में कांग्रेस की नाकामियों को लोगों के सामने रखा औऱ कहा कि देवभूमि में कांग्रेस के लिए कोई जगह नहीं है। आस्था, सुशासन व विकास की नई इबारत लिखकर वे लोगों से मुखातिब हुए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन और जयराम ठाकुर के नेतृत्व की सराहना कर भाजपा की लहर को 12 नवंबर को वोट में बदलने का आह्वान किया। हिमाचल की जनता ने 'शेर का स्वागत' का संबोधन कर उन्हें हर सीट से कमल का फूल खिलाने का आश्वासन दिया।

UP CM YOGI IN HIMACHAL

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गुरूवार को हिमाचल मिशन पर थे

बंजार विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी व विधायक सुरेंद्र शौरी के समर्थन में पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सबसे पहले यहां पूजन-अर्चन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल देवभूमि है। मैं भारत की आत्मा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, श्रीकृष्ण व बाबा विश्वनाथ की भूमि उत्तर प्रदेश से आया हूं। अयोध्या में भव्य राम मंदिर का तेजी से निर्माण हो रहा है। 500 वर्षों से आपकी अभिलाषा और देश का संघर्ष पीएम मोदी के दृढ़संकल्प की बदौलत पूरा हो रहा है। 2023 के अंत में रामलला अपने मंदिर में विराजमान होंगे। राम मंदिर राष्ट्र मंदिर होगा। वैश्विक मंच पर भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत विकसित व सुरक्षित बन गया है। हिमाचल के रणबांकुरों ने सीमा की सुरक्षा में प्राणों की बाजी लगा दी। अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराने से भारत के जवानों के प्रति सम्मान का भाव प्रकट किया गया।

End of Feed