Maharashtra Results: चुनाव परिणाम अप्रत्याशित और समझ से परे बोले उद्धव ठाकरे, कहा- यह लहर नहीं, सुनामी थी'

Maharashtra Election Results: उद्धव ठाकरे ने चुनाव में जीत पर महायुति को बधाई दी और महाविकास अघाड़ी को वोट देने वालों को धन्यवाद कहा।

Maharashtra Election Results: शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने शनिवार को महाराष्ट्र चुनाव परिणामों को पूरी तरह अप्रत्याशित और समझ से परे बताया। चुनाव में भाजपा नीत महायुति ने शानदार प्रदर्शन किया है।ठाकरे ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वह विश्वास नहीं कर सकते कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान उन्हें 'कुटुंब प्रमुख' के रूप में सुनने वाला महाराष्ट्र उनके साथ इस तरह का व्यवहार करेगा।

uddhav thakray

उद्धव ठाकरे

उद्धव ठाकरे ने कहा कि 'ये रिजल्ट दर्शाते हैं कि ये लहर नहीं बल्कि सुनामी थी' शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के गठबंधन महा विकास आघाडी (MVA) को करारी हार का सामना करना पड़ा, जिसके उम्मीदवार लगभग 50 सीटों पर जीत या बढ़त बनाए हुए हैं। यह स्थिति एमवीए के कई वरिष्ठ नेताओं के उस दावे से बिलकुल अलग है, जिसमें उन्होंने कहा था कि यह गठबंधन महायुति को हरा देगा।

End of Feed