मिर्जापुर में दिलचस्प हुई जंग, अनुप्रिया पटेल के खिलाफ सपा ने सिटिंग BJP सांसद को उतारा, समीकरण उलझा

  • Agency by: Agency
  • Updated May 13, 2024, 11:50 AM IST

मिर्जापुर लोकसभा सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब यहां दो मौजूदा सांसदों का मुकाबला होगा। जानिए क्या हैं सियासी दांवपेंच।

Mirzapur Lok Sabha Election: सियासी उठापटक के बीच यूपी के मिर्जापुर में इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। समाजवादी पार्टी ने रविवार को मिर्जापुर सीट से अपना उम्मीदवार बदल दिया है। अब भदोही से मौजूदा भाजपा सांसद रमेश बिंद सपा के उम्मीदवार हैं, जो भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) की सांसद अनुप्रिया पटेल को चुनौती दे रहे हैं। भदोही से मौजूदा बीजेपी सांसद रमेश बिंद का टिकट बीजेपी ने काट दिया था। उनकी जगह बीजेपी ने विनोद कुमार बिंद को अपना उम्मीदवार बनाया।

Anupriya Patel

अनुप्रिया पटेल

मिर्जापुर सीट पर मुकाबला और दिलचस्प

इस बदलाव के साथ ही मिर्जापुर लोकसभा सीट पर मुकाबला और दिलचस्प हो गया है। अब यहां दो मौजूदा सांसदों का मुकाबला होगा। इसके साथ ही सपा ने रॉबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से बीजेपी के पूर्व सांसद छोटेलाल खरवार को मैदान में उतारा है। छोटेलाल खरवार 2014 से 2019 तक रॉबर्ट्सगंज सीट से भाजपा के सांसद रहे। हालांकि, 2019 में भाजपा ने यह सीट अपने गठबंधन सहयोगी अपना दल (एस) को आवंटित कर दी, जिससे खरवार नाराज हुए। 2024 के चुनाव के लिए अपना दल (एस) ने रिंकी कोल को अपना उम्मीदवार बनाया है।

End of Feed