LIVE

Tripura, Meghalaya, Nagaland Exit Poll Results 2023: त्रिपुरा में बीजेपी वापसी की ओर, जानिए मेघालय और नागालैंड में कौन मारेगा बाजी

Tripura, Meghalaya, Nagaland Exit Poll Results 2023: त्रिपुरा में बीजेपी वापसी की ओर, जानिए मेघालय और नागालैंड में कौन मारेगा बाजी
Tripura, Meghalaya, Nagaland exit poll Results 2023: त्रिपुरा, मेघालय और नागालैंड में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए मतदान खत्म हो चुका है। प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो चुकी है। अब उम्मीदवार रिजल्ट का इंतजार कर रहा है। चुनाव के फाइनल रिजल्ट से पहले अब तीनों राज्यों का एग्जिट पोल आ गया है। इससे बहुत हद तक तस्वीरें साफ हो जाएंगी।
Feb 27, 2023 | 09:42 PM IST

पोल ऑफ पोल्स

अभी तक आए सभी एग्जिट पोल को देखें तो त्रिपुरा में बीजेपी, नागालैंड में बीजेपी गठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। वहीं मेघालय में किसी भी पार्टी को बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है।
Feb 27, 2023 | 08:11 PM IST

मेघालय एग्जिट पोल 2023: टाइम्स नाउ ईटीजी एग्जिट पोल

टाइम्स नाउ ईटीजी एग्जिट पोल ने मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणी की है। टाइम्स नाउ ईटीजी एग्जिट पोल के मुताबिक, एनपीपी को 18-26 सीटें, एआईटीएमसी को 8-14 सीटें, यूडीपी को 8-14 सीटें और बीजेपी को 03-06 सीटें मिलेंगी।
Feb 27, 2023 | 08:09 PM IST

मेघालय एग्जिट पोल: इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार एनपीपी को 18-24 सीटें, कांग्रेस को 6-12 सीटें, भाजपा को 4-8 सीटें और अन्य को 4-8 सीटें मिल सकती हैं।
Feb 27, 2023 | 07:51 PM IST

एनडीपीपी-बीजेपी जीतेगी नगालैंड: इंडिया टुडे-माई एक्सिस इंडिया

इंडिया टुडे-माई एक्सिस इंडिया के मुताबिक, एनडीपीपी-बीजेपी गठबंधन नागालैंड की सत्ता को क्रमश: 28-34 और 10-14 सीटों के साथ बरकरार रखेगा। वहीं एनपीएफ को 3-8, कांग्रेस को 1-2 और अन्य को 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
Feb 27, 2023 | 07:40 PM IST

Zee Matrize में नागालैंड में NDPP-BJP की सरकार

सहयोगी दल एनडीपीपी और बीजेपी 60 सीटों वाली विधानसभा में 35-43 सीटें जीतकर नागालैंड में सत्ता बरकरार रखेगी। वहीं नागा पीपुल्स फ्रंट 2-5, और कांग्रेस 1-3 सीटों पर जीत हासिल कर सकती है।
Feb 27, 2023 | 07:39 PM IST

मेघालय में TMC को 8-13 सीटें मिलेंगी: Zee News-Matrize

Zee News-Matrize एग्जिट पोल के अनुसार, तृणमूल कांग्रेस, जो बंगाल से आगे विस्तार करना चाह रही है, मेघालय में 8-13 सीटों पर जीत हासिल करेगी।
Feb 27, 2023 | 07:36 PM IST

इंडिया टुडे-माई एक्सिस इंडिया एग्जिट पोल त्रिपुरा

त्रिपुरा में बीजेपी 36-45 सीटों के साथ सत्ता को बरकरार रखेगी। TIPRA को 9-16 सीटें मिलेंगी वहीं वाम-कांग्रेस 6-11 सीटें मिलने का अनुमान है।
Feb 27, 2023 | 07:35 PM IST

Meghalaya Exit Polls Results LIVE: Zee News-Matrize ने मेघालय में NPP के लिए 21-26 सीटें दीं

Zee News-Matrize के मेघालय एग्जिट पोल में NPP के लिए 21-26 सीटें, बीजेपी के लिए 6-11 का अनुमान लगाया है। वहीं कांग्रेस को 3-6 सीटें मिलेंगी।
Feb 27, 2023 | 07:31 PM IST

Tripura, Meghalaya, Nagaland Exit Poll Results 2023 Live: त्रिपुरा में बीजेपी की वापसी

बीजेपी गठबंधन के त्रिपुरा में 45 में से 36 सीटें जीतने की संभावना है। एग्जिट पोल के मुताबिक, भगवा खेमा प्रचंड जीत की ओर बढ़ रहा है। एक्सिस माई इंडिया का कहना है कि त्रिपुरा (60 सीटों) में लेफ्ट फ्रंट को 6-11 सीटें मिलेंगी, कांग्रेस को कोई सीट नहीं मिलेगी।
Feb 27, 2023 | 07:15 PM IST

नागालैंड विधानसभा चुनाव की प्रमुख सीटें

नागालैंड के कुछ प्रमुख निर्वाचन क्षेत्र उत्तरी अंगामी, तियू, पेरेन, अलोंटकी, घासपानी, फेक, दीमापुर-III, दीमापुर-I, दक्षिणी अंगामी I, चोजुबा, कोरिडांग, भंडारी, सनिस, जुन्हेबोटो, कोहिमा, लोंगलेंग और सियोचुंग सिटिमी हैं। यहां कई बड़े नेताओं की साख दांव पर लगी है।
Feb 27, 2023 | 06:13 PM IST

नागालैंड और मेघालय वोटिंग

चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, नागालैंड और मेघालय में शाम 5 बजे तक क्रमश: 81.94% और 74.32% मतदान दर्ज किया गया है। आधिकारिक तौर पर दोनों राज्यों में शाम चार बजे तक मतदान होना था। हालांकि, शाम 4 बजे से पहले मतदान केंद्र पर पहुंचने वाले मतदाताओं को आधिकारिक समापन समय के बाद भी वोट डालने की अनुमति है।
Feb 27, 2023 | 05:33 PM IST

एग्जिट पोल कब

मेघालय और नागालैंड में आज वोटिंग खत्म होने के साथ ही सबकी निगाहें आज शाम आने वाले एग्जिट पोल के नतीजों पर टिकी हैं। एग्जिट पोल के रिजल्ट अब से कुछ ही देर में आ जाएगा।
Feb 27, 2023 | 05:32 PM IST

नागालैंड का हाल

नागालैंड विधानसभा चुनाव के लिए भी सोमवार को ही मतदान हुआ है। कुल 60 सीटों में से 59 सीटों पर चुनाव हुआ। इस बार 183 उम्मीदवार मैदान में हैं। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे तक चला। सत्तारूढ़ नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (NDPP) बीजेपी के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है। एनडीपीपी 40 सीटों पर और बीजेपी 20 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
Feb 27, 2023 | 05:31 PM IST

मेघालय का हाल

मेघालय में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ, जिसमें 369 उम्मीदवार मैदान में थे। सत्तारूढ़ नेशनल पीपुल्स पार्टी को भारतीय जनता पार्टी से कड़ी टक्कर मिल रही है, जो सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कभी छोटे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन में मेघालय पर शासन करने वाली कांग्रेस राज्य में वापसी की तैयारी कर रही है।
Feb 27, 2023 | 05:30 PM IST

त्रिपुरा चुनाव

त्रिपुरा चुनाव 2023 के लिए मतदान 16 फरवरी को हुआ था। 28.14 लाख पात्र मतदाताओं में से लगभग 24.66 लाख ने मतदान किया था। चुनाव आयोग के अनुसार, लगभग 88% पात्र मतदाताओं ने राज्य में मतदान किया।
Feb 27, 2023 | 05:29 PM IST

मेघालय नागालैंड में आज वोटिंग

मेघालय और नगालैंड में आज वोटिंग खत्म होने के साथ ही आज शाम एग्जिट पोल के नतीजों पर सबकी निगाहें टिकी हैं। दोनों राज्यों में 27 फरवरी को मतदान हुआ है। लोगों ने नागालैंड में रिकॉर्ड मतदान किया है।