Hot Seat: बड़ा रोचक है महाराष्ट्र के उस्मानाबाद का चुनावी मुकाबला, जानें इस लोकसभा सीट का इतिहास

Lok Sabha Chunav: महाराष्ट्र की उस्मानाबाद लोकसभा सीट पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) और अजित पवार की राकांपा के बीच मुकाबला हो रहा है। इस बार की चुनावी लड़ाई बेहद दिलचस्प होने वाली है, शिवसेना और एनसीपी टूटने बाद ये पहला लोकसभा चुनाव है, ऐसे में आपको इस सीट का इतिहास बताते हैं।

History of Osmanabad Seat: बाला साहेब ठाकरे की बनाई हुई शिवसेना में दो फाड़ हो चुका है, एक की कमान उद्धव ठाकरे के पास है तो दूसरी की बागडोर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के हाथों में है। इसी तरह शरद पवार की पार्टी एनसीपी भी दो टुकड़ों में बंट चुकी है। एक के कर्ता-धर्ता अजित पवार हैं, जो दूसरी राकंपा अभी भी शरद पवार के पास है। लेकिन इस बार के लोकसभा चुनाव में बड़ी दिलचस्प लड़ाई देखी जा रही है। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद सीट से अजित पवार की एनसीपी की लड़ाई उद्धव ठाकरे की शिवसेना से होगी। आपको बताते हैं इस सीट का समीकरण और चुनावी इतिहास।

History of Osmanabad Lok Sabha Constituency

महाराष्ट्र की उस्मानाबाद सीट का समीकरण समझिए।

अर्चना पाटिल vs ओमप्रकाश राजेनिम्बालकर

महाराष्ट्र की उस्मानाबाद लोकसभा सीट पर कभी एक-दूसरे के सहयोगी रहे शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के बीच मुकाबला होगा। शिवसेना (यूबीटी) ने इस सीट से मौजूदा सांसद ओमप्रकाश राजेनिम्बालकर को अर्चना पाटिल के खिलाफ मैदान में उतारा है। अर्चना पाटिल राकांपा उम्मीदवार के तौर पर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रही हैं।

End of Feed