Timesnow Navbharat ETG, Delhi Exit Poll 2024 : 'जेल का जवाब वोट' कैंपेन का AAP को दिल्ली में कितना फायदा मिला, जानें Exit Poll का रिजल्ट

Timesnow Navbharat ETG, Delhi Exit Poll 2024 Live Updates, दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024 एग्जिट पोल के नतीजे, lok sabha election chunav 2024 exit poll ka result: दिल्ली में इस बार कौन सी पार्टी सबसे ज्यादा सीटें जीतेगी, इसके बारे में एग्जिट पोल्स से अनुमान लग जाएगा। पिछले दो लोकसभा चुनाव में दिल्ली में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा था।

Delhi Lok Sabha Election 2024 Exit Poll: एग्जिट पोल के मुताबिकदिल्ली में भाजपा के खाते में सातों सीटें जा रही हैं। यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी दोनों को एक भी सीट नहीं मिल रही है। एग्जिट पोल के अनुमान यदि सही हो गए तो कन्हैया कुमार नॉर्थ इस्ट दिल्ली से चुनाव हार जाएंगे। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस कोई कमाल करते नहीं दिख रहे हैं। दिल्ली की ऩॉर्थ इस्ट सीट पर मनोज तिवारी भाजपा के उम्मीदवार हैं। यही नहीं नई दिल्ली सीट पर भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज भी जीत दर्ज कर रही हैं। इस सीट पर बांसुरी का सामना AAP उम्मीदवार सोमनाथ भारती से है।

delhi exit poll 2024

दिल्ली की सभी सात सीटें जीत सकती है भाजपा।

दिल्ली के समीकरण

दिल्ली में भाजपा का शानदार प्रदर्शन रहा है। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सात सीटों पर जीत दर्ज किया था। दिल्ली में लोकसभा की सात सीटें उत्तर पूर्वी दिल्ली, चांदनी चौक, उत्तर पश्चिम दिल्ली, नई दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली हैं। चार सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार उतरे तो तीन सीटों पर कांग्रेस मैदान में है।

यहां देखें Exit Poll 2024

आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, उसकी वेबसाइट https://www.timesnowhindi.com/ और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर आप सभी राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की सीटों पर एग्जिट पोल देख पाएंगे। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। यहां हम टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट का लिंक और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का लिंक दे रहे हैं-

End of Feed