Times Now ETG Karnataka Election Exit Poll Results 2023 : कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी कांग्रेस

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated May 10, 2023, 07:22 PM IST

Karnataka Election Exit Poll Results 2023 Times Now ETG : कर्नाटक चुनाव के लिए बुधवार को मतदान होने के बाद एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं, टाइम्स नाउ नवभारत ने ETG के साथ एग्जिट पोल किया है, सर्वे के मुताबिक कर्नाटक की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हो रही है, राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Karnataka Election Exit Poll Results 2023 Times Now ETG LIVE: कर्नाटक चुनाव के लिए 10 मई को वोट डाले गए और उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम मशीन में कैद हो गई है, राज्य में मतदान के लिए लोगों के बीच जमकर उत्साह देखा गया। मतदान खत्म होने के बाद कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल सामने आए। गौर हो कि टाइम्स नाउ चैनल ने भी ETG के साथ एग्जिट पोल किया है। Times Now ETG के सर्वे में अगली सरकार को लेकर कई बातें सामने आई हैं।

Karnataka Election Exit Poll Results 2023 Times Now ETG

मतदान खत्म होने के बाद कर्नाटक चुनाव के एग्जिट पोल सामने आया है

Times Now-ETG के सर्वे के मुताबिक कर्नाटक की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हो रही है। दक्षिण के इस राज्य में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस यहां 106-120 सीटें जीत सकती है। कर्नाटक में बहुमत का आंकड़ा 113 है। इस चुनाव में भाजपा को नुकसान हुआ है और वह 78 से 92 के बीच सीटें जीत सकती है। जेडी-एस के खाते में 20 से 26 सीटें जा सकती हैं। अन्य को दो से चार सीटें मिल सकती हैं।

End of Feed