यह तो दिनदहाड़े गुजरात में लोकतंत्र की हत्या, आप उम्मीदवार के अपहरण पर बोले राघव चड्ढा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Nov 16, 2022, 12:12 PM IST

गुजरात के आप सह संयोजक राघव चड्ढा ने सूरत ईस्ट से आप उम्मीदवार कंचन जरीवाला के अपहरण का आरोप लगाया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुजरात में दो चरणों 1 और 5 दिसंबर में चुनाव
  • आठ दिसंबर को आएंगे नतीजे
  • आप और बीजेपी में आरोप-प्रत्यारोप

गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का दौर शुरू हो चुका है। इन सबके बीच गुजरात के लिए आप सह संयोजक राघव चड्ढा ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गुजरात में लोकतंत्र की दिन दहाड़े हत्या हुई है। चड्ढा का कहना है कि सूरत ईस्ट से आप उम्मीदवार कंचन जरीवाला का बीजेपी ने अपहरण कर लिया है। पहले तो बीजेपी ने उनके नामांकन पत्र को रिजेक्ट कराने की नाकाम कोशिश की। उसके बाद दबाव डाल नाम वापस लेने के लिए कहा और अब अपहरण कर लिया। वो मंगलवार की दोपहर से लापता हैं। उनके सभी फोन बंद आ रहे हैं।

raghav chadha aap

राघव चड्ढा, आप के सांसद

बीजेपी का दोहरा चेहरा आया सामने

End of Feed