Telangana Election: निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना पर्यटन विकास निगम (टीएसटीडीसी) के एक शीर्ष अधिकारी को शुक्रवार को निलंबित करने का आदेश दिया है। साथ ही एक अन्य अधिकारी को पद से हटाने का आदेश दिया। इन दोनों पर आरोप है कि वे मंत्री श्रीनिवास गौड़ के तिरुपति दौरे के दौरान कथित तौर पर उनके साथ गए थे।
टीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक बोइनापल्ली मनोहर राव निलंबित (telangana gov)
ये भी पढ़ें- जिस भाजपा नेता के कारण गई थी राहुल गांधी की सदस्यता, अब उन्हें मिला बड़ा पोस्ट; जानिए पूर्णेश मोदी की कहानी
कौन-कौन हैं वो अधिकारी
मुख्य निर्वाचन अधिकारी विकास राज को भेजे पत्र में निर्वाचन आयोग ने टीएसटीडीसी के प्रबंध निदेशक बोइनापल्ली मनोहर राव को निलंबित कर दिया और उनके विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) वाई सत्यनारायण को हटा दिया। क्योंकि यह पाया गया कि दोनों अधिकारी 15 और 16 अक्टूबर को कथित तौर पर मंत्री के साथ तिरुपति में देखे गए थे।
मांगी गई है रिपोर्ट
सत्यनारायण, एक सेवानिवृत्त उप जिलाधिकारी हैं जिन्हें राज्य सरकार द्वारा फिर से नियोजित किया गया था। तेलंगाना में 9 अक्टूबर से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। श्रीनिवास गौड़ 30 नवंबर को होने वाले चुनाव में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के टिकट पर महबूबनगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे हैं। निर्वाचन आयोग ने प्रमुख सचिव (पर्यटन) को 19 नवंबर तक कार्रवाई रिपोर्ट और स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
