देश

जिस भाजपा नेता के कारण गई थी राहुल गांधी की सदस्यता, अब उन्हें मिला बड़ा पोस्ट; जानिए पूर्णेश मोदी की कहानी

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Nov 17, 2023, 09:32 PM IST

पूर्णेश मोदी ही वो शख्स हैं, जिन्होंने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्हें गुजरात के कोर्ट से सजा दिलवाई थी और इसी केस के आधार पर राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता भी रद्द हुई थी।

Image

भाजपा ने पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया (फोटो- PurneshModi)

भाजपा के जिस नेता के कारण कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता गई थी, मानहानि के केस में सजा हुई है, उन्हें अब बीजेपी ने बड़ी ईनाम दिया है। भाजपा ने अपने तेज तर्रार नेता पूर्णेश मोदी को दादरा नगर हवेली एवं दमन दीव के प्रभारी नियुक्त किया है।

पूर्णेश मोदी ने ही किया था केस

पूर्णेश मोदी ही वो शख्स हैं, जिन्होंने मोदी सरनेम मामले में राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था। उन्हें गुजरात के कोर्ट से सजा दिलवाई थी और इसी केस के आधार पर राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता भी रद्द हुई थी।

कौन हैं पूर्णेश मोदी

58 वर्षीय पूर्णेश मोदी 3 बार गुजरात से विधायक रह चुके हैं। दक्षिण गुजरात में भगवा पार्टी के ओबीसी समुदाय का चेहरा हैं। पेशे से वकील हैं। उन्होंने पहली बार 2013 में उपचुनाव में सूरत पश्चिम सीट जीती और फिर 2017 और 2022 में उसी सीट से दोबारा चुने गए। 2021 में, उन्हें पहली भूपेन्द्र पटेल सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्हें परिवहन, नागरिक उड्डयन, पर्यटन और तीर्थयात्रा विकास जैसे विभाग सौंपे गए थे।

मिला बड़ा पद

भाजपा ने सूरत से पार्टी के विधायक पूर्णेश मोदी को दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव का प्रभारी नियुक्त किया है। भाजपा की ओर से से जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। इसके मुताबिक गुजरात से ही भाजपा के एक अन्य विधायक दुष्यंत पटेल को केंद्र शासित प्रदेश का सह-प्रभारी नियुक्त किया है।

शिशुपाल कुमार
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article