चाचा-भतीजे का फिर होगा मिलाप? तेजस्वी बोले- '4 जून के बाद बड़ा फैसला लेने जा रहे नीतीश' चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजद नेता ने कहा कि चाचा नीतीश कुमार 4 जून के बाद बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। वह पिछड़ों की राजनीति और अपनी पार्टी बचाने के लिए बड़ा फैसला लेंगे। तेजस्वी के बयान ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले सरगर्मी बढ़ा दी है।

Bihar Politics: बिहार की राजनीति को सियासी प्रयोगशाला का गढ़ कहा जाता है। बीते कुछ सालों में यहां जितने फेरबदल हुए हैं, शायद उतने किसी और राज्य में हुए हों। इस साल की शुरुआत में ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जेडीयू महागठबंधन से अलग हो गई थी। नीतीश कुमार ने फिर से एनडीए में शामिल हो गए, जिसके बाद बड़ा सियासी हंगामा हुआ था। हालांकि, अब तेजस्वी के एक बयान ने लोकसभा चुनाव के नतीजों से पहले सरगर्मी बढ़ा दी है।

Nitish Kumar

तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। राजद नेता ने कहा कि चाचा नीतीश कुमार 4 जून के बाद बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं। वह पिछड़ों की राजनीति और अपनी पार्टी बचाने के लिए बड़ा फैसला लेंगे। इस बयान के बाद एक बार फिर से बिहार में बड़े उलटफेर के कयास लगाए जाने लगे हैं। अटकलें हैं कि नीतीश कुमार एनडीए से अलग होकर इंडिया गठबंधन के साथ आ सकते हैं। जब तेजस्वी यादव से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने सीधा जवाब ने देते हुए बस इतना कहा कि 4 जून के बाद बड़ा फैसला होगा और आप लोगों को पता चल रही जाएगा।

End of Feed