Lok Sabha Election Result 2024: तेजस्वी यादव इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद दिल्ली से पटना पहुंचे, पटना एयरपोर्ट पर एग्जिट पोल के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह मोदी जी का पोल है और पॉलीटिकल प्रेशर में ये किया जा रहा है, हमारा पोल जनता का पोल है, उन्होंने एक बार फिर दावा किया कि हम लोग 295 सीट से कम पर चुनाव नहीं जीतने जा रहे हैं
उन्होंने कहा कि हम लोगों ने चुनाव आयोग से कहा है की पूरी तरह से काउंटिंग में पारदर्शिता बरती जाय क्योंकि इस बार अगर विधानसभा की तरह धांधली हुई तो जनता बर्दाश्त नहीं करेगी जनता बिल्कुल तैयार है हिसाब लेने के लिए।
ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election 2024...अगर ऐसा हुआ को PM मोदी के नाम दर्ज हो जाएंगी ये 'अविश्वसनीय उपलब्धियाँ'
देखिए कल के बाद क्या होता है?
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का प्रधानमंत्री से आज मतगणना से पहले मुलाकात पर उन्होंने कहा कि देखिए कल के बाद क्या होता है? गौर हो कि 7 चरणों में 543 सीटों पर हुए मतदान के बाद मंगलवार(4 जून) को लोकसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। इसके साथ ही साफ हो जाएगा कि देश के सिंहासन पर कौन सी पार्टी काबिज होगा। एक तरफ एनडीए (NDA) है तो दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन, हालांकि एग्जिट पोल्स ने एक बार फिर मोदी सरकार की वापसी का अनुमान जताया है।
