तेजस्वी यादव का बड़ा दांव, जीविका दीदियों को स्थायी करने की घोषणा, बोले-नीतीश राज में अपराध बढ़ा

राजद नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि नीतीश सरकार में अपराध बढ़ा है और डबल इंजन की सरकार से लोग परेशान हैं। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर अपनी योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाया। राजद नेता ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है।

Tejashwi Yadav : महागठबंधन में सीट बंटवारे पर साथी दलों के साथ बने गतिरोध के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को कहा कि इस बार बिहार के लोगों ने बदलाव का मन बनाया है। नीतीश सरकार में अपराध बढ़ा है और डबल इंजन की सरकार से लोग परेशान हैं। तेजस्वी ने नीतीश सरकार पर अपनी योजनाओं की नकल करने का आरोप लगाया। राजद नेता ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से जनता परेशान है। राजद नेता ने जीविका दीदी को स्थाई करने की घोषणा की और कहा कि इनका वेतन 30 हजार रुपए प्रतिमाह होगा। जीविका दीदी के प्रति उनका सम्मान है। वह सरकारी काम के लिए दो हजार रुपए का मासिक भत्ता भी देंगे।

tejashwi Yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव। तस्वीर-PTI

'जीविका दीदियों के साथ अन्याय हुआ'

पीसी को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि 'आप सभी जानते हैं कि इस सरकार के दौरान जीविका दीदियों के साथ अन्याय हुआ। हमने यह तय किया है कि सभी जीविका सीएम दीदियों को स्थायी किया जाएगा और उन्हें सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा। हम उनका वेतन भी 30,000 रुपये प्रति माह करेंगे। यह कोई आम घोषणा नहीं है। यह जीविका दीदियों की मांग रही है।'

End of Feed