नीतीश के बाद अब TDP अध्यक्ष नायडू कर सकते हैं NDA की ओर रुख, अमित शाह-नड्डा से की मुलाकात

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Feb 8, 2024, 07:58 AM IST

अगर नायडू भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में आते हैं, तो वह जनता दल (यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस खेमे में शामिल होने के बाद दूसरे प्रमुख क्षेत्रीय नेता होंगे।

Chandrababu Naidu: बिहार के मुख्यमंत्री व जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के बाद एक और बड़े क्षेत्रीय नेता का रुख एनडीए की तरफ होता दिख रहा है। 2024 चुनाव से पहले सियासी हलचलों के बीच तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू एनडीए का दामन थाम सकते हैं। नायडू ने बुधवार को गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से मुलाकात की। यह मुलाकात इन संकेतों के बीच हुई कि दोनों दल आगामी चुनावों में आंध्र प्रदेश में हाथ मिला सकते हैं। आंध्र प्रदेश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे।

Chandrababu Naidu

चंद्रबाबू नायडू

शाह-नड्डा से मुलाकात

नायडू ने शाह से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में नड्डा भी मौजूद थे। अगर नायडू भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में आते हैं, तो वह जनता दल (यू) अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस खेमे में शामिल होने के बाद दूसरे प्रमुख क्षेत्रीय नेता होंगे।

End of Feed