महिलाओं को हर महीने 2 हजार रुपये, 3 LPG सिलेंडर; मुफ्त फ्रिज... तमिलनाडु चुनाव को लेकर AIADMK का घोषणा पत्र जारी

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 24, 2026, 08:26 PM IST

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले एआईएडीएमके ने बड़ा चुनावी घोषणापत्र जारी किया है। पार्टी प्रमुख ई पलानीस्वामी ने राइस राशन कार्ड धारकों को मुफ्त फ्रिज, हर महीने 1 किलो दाल और 1 लीटर तेल, और हर साल 3 मुफ्त LPG सिलेंडर देने का वादा किया है। साथ ही जल्लीकट्टू में मौत पर ₹10 लाख मुआवजा देने की घोषणा की गई है। महिलाओं के लिए ₹2000 मासिक सहायता, स्कूटर सब्सिडी और लोन माफी जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। पार्टी ने सत्तारूढ़ डीएमके पर भ्रष्टाचार और महंगाई को लेकर निशाना साधा है।

Tamil Nadu Election 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर एआईएडीएमके (AIADMK) ने बड़ा चुनावी एलान किया है। पार्टी के महासचिव ई.के. पलानीस्वामी ने वादा किया है कि अगर उनकी सरकार बनती है तो राइस राशन कार्ड धारकों को मुफ्त रेफ्रिजरेटर दिया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने हर महीने 1 किलो दाल और 1 लीटर कुकिंग ऑयल मुफ्त देने का भी ऐलान किया। यह योजना खास तौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को राहत देने के उद्देश्य से लाई गई है।

aiadmk

तमिलनाडु चुनाव को लेकर एआईएडीएमके ने जारी किया घोषणा पत्र। ANI

पलानीस्वामी ने कहा कि फ्री फ्रिज योजना का मकसद घरेलू महिलाओं का काम आसान करना है। यह ऐलान पार्टी की दिवंगत नेता और पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता की फ्रीबी योजनाओं की परंपरा को आगे बढ़ाता है, जिन्होंने 2011 में फैन, मिक्सी और ग्राइंडर मुफ्त देने की योजना शुरू की थी।

End of Feed