घोड़ा गाड़ी पर सवार होकर चुनाव प्रचार करने पहुंचे ये नेता, CM स्टालिन का दावा- INDI गठबंधन की जीत पक्की

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 13, 2024, 01:36 PM IST

Lok Sabha Chunav: तमिलनाडु के तंजावुर से डीएमके उम्मीदवार मुरासोली का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो टांगे (घोड़ा गाड़ी) से चुनाव प्रचार के लिए जाते दिखाई दे रहे हैं। वहीं तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन ने दावा किया है कि INDI गठबंधन चार जून को 'सुखद जीत' हासिल करेगा।

DMK Election Campaign: द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के एक उम्मीदवार का अनोखा वीडियो सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे प्रचार के लिए इस नेता ने बिल्कुल अलग अंदाज अपनाया है। ये वीडियो तंजावुर लोकसभा सीट के पंडितार स्ट्रीट इलाके का बताया जा रहा है। अपने निर्वाचन क्षेत्र के दौरान डीएमके उम्मीदवार टांगे से प्रचार करते नजर आ रहे हैं।

Tamil Nadu DMK Candidate

DMK उम्मीदवार का अनोखा प्रचार।

चुनाव प्रचार के लिए इन नेता ने की टांगे की सवारी

तमिलनाडु के तंजावुर से डीएमके उम्मीदवार मुरासोली अपने निर्वाचन क्षेत्र के पंडितार स्ट्रीट इलाके में प्रचार करते समय घोड़ा गाड़ी की सवारी करते हुए नजर आए। ये वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है। जो हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रहा है।

End of Feed