तमिलनाडु चुनाव से पहले गरमाया महिला आरक्षण मुद्दा; शाह बोले- कांग्रेस-DMK ने किया आधी आबादी संग विश्वासघात, हम दिलाएंगे न्याय

Tamil Nadu Assembly Elections: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के खिलाफ मतदान करने को लेकर कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) पर रविवार को तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने संसद एवं विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण से वंचित कर उनसे विश्वासघात किया है।

Tamil Nadu Assembly Elections: तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के बीच अब भाजपा ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर डीएमके को घेरना शुरू कर दिया है। अपनी इसी रणनीति के तहत आज इरोड में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस और DMK पर तीखा हमला बोला। एक रोड शो को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों ने लोकसभा में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक के खिलाफ वोट देकर देश की महिलाओं के साथ “विश्वासघात” किया है और उन्हें संसद व विधानसभाओं में प्रतिनिधित्व से वंचित किया है। शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार इस ’’साजिश’’ को सफल नहीं होने देगी और देश की महिलाओं के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी।

अमित शाह ने इरोड में किया रोड शो।

अमित शाह ने इरोड में किया रोड शो।

महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखने की “साजिश”

शाह ने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक विरोध नहीं बल्कि महिलाओं को उनके अधिकारों से दूर रखने की “साजिश” है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार इस साजिश को सफल नहीं होने देगी और देश की महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। शाह ने कहा कि भाजपा सरकार का लक्ष्य महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करना और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में बराबरी का स्थान दिलाना है।

End of Feed