Sultanpur Lok Sabha Chunav Parinam: सुल्तानपुर सीट पर जमकर दौड़ी साइकिल, हैट्रिक से पहले क्लीन बोल्ड मेनका गांधी

Sultanpur Lok Sabha Chunav 2024 Parinam, Maneka Gandhi vs Rambhual Nishad who will win in Sultanpur: सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती खत्म हो गई है। इस सीट से बीजेपी की मेनका गांधी को सपा के राम भुआव निषाद शिकस्त दे दी है।

Sultanpur Lok Sabha Result: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में हुए मतदान की गणना पूरी हो चुकी है। उत्तर प्रदेश की सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी मेनका गांधी का हैट्रिक का सपना टूट गया है। पिछले लोकसभा चुनाव में वे इस सीट से विजयी हुई थी, लेकिन इस बार विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से सपा के राम भुआव निषाद ने मेनका गांधी को 43,174वोट से पराजित कर दिया। राम भुआल निषाद को 4,44,330 वोट और मेनका गांधी को 4,01,156 वोट मिले। दोनों प्रत्याशियों के बीच जीत हार का अंतर 43,174 रहा।

Sultanpur Loks abha Seat.

सुल्तानपुर लोकसभा सीट रिजल्ट की ताजा अपडेट

लोकसभा चुनाव 2024 में Sultanpur Loksabha Seat के उम्मीदवार

  1. मेनका गांधी - भाजपा
  2. राम भुअल निषाद -सपा
  3. उदराज - बसपा
  4. डॉ0 शिवशंकर इंडियन- मोस्ट बैकवर्ड क्लासेस ऑफ इंडियन
  5. अब्दुल माबूद- अपना देश पार्टी
  6. जय प्रकाश- सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी
  7. गिरीश लाल- आजाद पार्टी
  8. मोहम्मद आसिफ - निर्दलीय
  9. उदयराज वर्मा - निर्दलीय

लोकसभा चुनाव 2019 का हाल

पिछले लोकसभा चुनाव में सुल्तानपुर सीट से भाजपा की मेनका गांधी को जीत मिली थी। उन्हें 4 लाख, 59 हजार, 196 वोट मिले थे। इस सीट से बसपा ने चंद्र भद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया था, जिन्हें 4 लाख, 44 हजार, 670 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस ने डॉ. संजय सिंह को मैदान में उतारा था, जिन्हें 41 हजार, 681 वोट मिले थे।

End of Feed