राहुल ने ममता और स्टालिन को लगाया फोन, चुनाव नतीजों पर की बात, विजय को दी बधाई

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि तमिलनाडु का जनादेश युवाओं की उस आवाज को दर्शाता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने टीवीके के नेता विजय को फोन पर बात करके उन्हें बधाई दी।

Rahul Gandhi Talks to Vijay: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के मुख्यमंत्रियों ममता बनर्जी और एमके स्टालिन से परिणाम को लेकर बात की। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि राहुल गांधी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले टीवीके नेता विजय को भी बधाई दी। रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया, आज शाम नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ममता बनर्जी जी और एमके स्टालिन से चुनाव नतीजों को लेकर बातचीत की। उन्होंने विजय को भी फोन करके बधाई दी। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस और तमिलनाडु में स्टालिन की पार्टी द्रमुक को हार का सामना करना पड़ा है। ये दोनों दल इंडिया गठबंधन के घटक हैं।

End of Feed