Sorab Karnataka Election Results 2023: कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सोराब सीट पर इस बार बंगरप्पा बंधुओं के बीच कांटे की टक्कर है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने जहां फिर से सिटिंग एमएलए कुमार बंगरप्पा (2018 में जीते थे) को फिर से चुनावी मैदान में उतारा है, वहीं कांग्रेस की ओर से मधु बंगरप्पा ताल ठोंक रहे हैं। 2013 में वह इसी सीट से जेडी(एस) की ओर से चुने गए थे। वह कुमार बंगरप्पा के भाई है, जबकि जेडी(एस) ने इस बसुरु चंद्र गौड़ा को मौका दिया है।
Karnataka Election Results 2023: सांकेतिक तस्वीर। (क्रिएटिवः अभिषेक गुप्ता)
2018 के चुनाव में क्या रही थी तस्वीर?
सोराब सीट पर हुए साल 2018 के विधानसभा चुनाव में BJP की जीत हुई थी। पार्टी के Kumar Bangarappa को 72,091 वोट (46.15%) मिले थे, जबकि दूसरे नंबर पर JD(S) के Madhu Bangarappa को 58,804 वोट (37.65%) हासिल हुए थे और तीसरे पायदान पर Congress रही थी। कांग्रेस पार्टी के Raju. M. Talluru को 21,721 को (13.91%) लोगों ने वोट दिया था। हालांकि, 1,039 वोट (0.67%) नोटा (इनमें से कोई भी नहीं) पर गए थे।
