लोकसभा चुनाव 2024: इंदिरा गांधी के हत्यारे का बेटा भी चुनाव मदान में, फरीदकोट सीट से ठोकेगा ताल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2024, 12:35 PM IST

सरबजीत सिंह इंदिरा गांधी के दो हत्यारों में से एक बेअंत सिंह का बेटा है। सरबजीत सिंह ने बठिंडा सीट से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह असफल रहा था और उसे 1.13 लाख वोट मिले थे।

Lok Sabha Election 2024: पंजाब लोकसभा चुनाव 2024 की गहमागहमी के बीच पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत इंदिरा गांधी के हत्यारों में से एक बेअंत सिंह का बेटे भी चुनाव मैदान में ताल ठोकने जा रहा है। इसने कहा कि वह पंजाब की फरीदकोट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेगा। सरबजीत सिंह (45) ने कहा कि फरीदकोट के कई लोगों ने उससे चुनाव लड़ने के लिए कहा, इसलिए वह निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। सरबजीत सिंह इंदिरा गांधी के दो हत्यारों में से एक बेअंत सिंह का बेटा है।

Sarabjit Singh

सरबजीत सिंह

2004 से लड़ रहा चुनाव, लेकिन हर बार मिली हार

तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अंगरक्षक बेअंत सिंह और सतवंत सिंह ने 31 अक्टूबर 1984 को उनके आवास पर गोली मार कर हत्या कर दी थी। सरबजीत सिंह ने बठिंडा सीट से 2004 का लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह असफल रहा था और उसे 1.13 लाख वोट मिले थे। उसने 2007 में बरनाला की भदौर सीट से पंजाब विधानसभा चुनाव भी लड़ा था लेकिन वहां भी उसे हार का सामना करना पड़ा था।

End of Feed