Shimla MC Election Results: शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को 10 साल बाद बहुमत, जीतीं 34 में 24 सीटें, BJP को मिलीं सिर्फ नौ
नगर निगम शिमला में कांग्रेस की जीत, जीत के नायक बने सुक्खू
शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस प्रचंड बहुमत से काबिज हो गई। कांग्रेस की सीस जीत के नायक मुख्यमंत्री सुखविंदर सूक्खु बने हैं। 10 सालों से नगर निगम चुनाव में सत्ता से बाहर रही कांग्रेस कि सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वापसी कराई है। नगर निगम चुनाव में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कमाल संभाली थी और सभी वार्डों में चुनावी प्रचार में उतरे थे। 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सीएम ने शिमला में धुआंधर रैलियां कर पार्टी कार्यकर्ताओं में जान फूंक दी और जीत के लिए भूख जगा दी। खराब मौसम के बावजूद उन्होंने लगभग सभी 34 वार्डों में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में ताबड़तोड़ प्रचार किया और कांग्रेस की जीत की नींव रखी। नगर निगम के 34 वार्ड में से कांग्रेस 24 सीटें जीती है जबकि भाजपा दो का आंकड़ा भी नहीं छू पाई है भाजपा मात्र 9 सीटों पर ही सिमट कर रह गई जबकि बीते 5 सालों तक भाजपा ही शिमला नगर निगम पर काबिज थी।छोटा शिमला कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान जीते
छोटा शिमला वार्ड से कांग्रेस के सुरेंद्र चौहान की जीत हो गई है. चौहान कांग्रेस के मेयर पद के दावेदार हैं।शिमला नगर निगम चुनाव में अब तक के रिजल्ट
शिमला नगर निगम के 34 वॉर्ड पर हुए चुनाव की मतगणना जारी है। कांग्रेस ने अब तक 20 सीटें, बीजेपी ने 07 सीटें और सीपीएम ने सीट पर जीत दर्ज की।कांग्रेस ने छुआ बहुमत का आंकड़ा
शिमला नगर नगम चुनाव में अब तक 18 सीटें जीतकर बहुमत का आंकड़ा छू लिया है।पंथाघाटी, कसुम्पटी वार्ड से बीजेपी की जीत
शिमला नगर नगम चुनाव में पंथाघाटी से बीजेपी की कुसुम ठाकुर जीतीं। जबकि कसुम्पटी से बीजेपी की रचना झीना शर्मा जीतीं।मल्याना और शांति विहार से कांग्रेस की जीत
शिमला नगर नगम चुनाव में मल्याना से कांग्रेस की शांता वर्मा ने जीत दर्ज होगी। शांति विहार से भी कांग्रेस के विनीत शर्मा जीते।कांग्रेस का शानदार प्रदर्शन
शिमला नगर निगम चुनाव में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन कर रही है। अब तक कांग्रेस 15 वार्ड में जीत चुकी है जबकि बीजेपी सिर्फ 5 वार्ड में परचम लहरा पाई है। सीपीएम को सिर्फ सीट पर जीत नसीब हुई है। आम आदमी पार्टी की अभी तक सभी सीटों पर जमानत जब्त हो गई है। 10 साल बाद कांग्रेस फिर से शिमला नगर निगम में सत्ता पाती नजर आ रही है।इंजन घर, लोअर ढली से कांग्रेस जीती
इंजन घर से कांग्रेस के अंकुश वर्मा जीत गए हैं। लोअर ढली से कांग्रेस की विशाखा मोदी जीतीं।संजौली और लोअर बाजार से से कांग्रेस की जीत
शिमला नगर निगम चुनाव में संजौली से कांग्रेस की ममता चंदेल को जीत मिली। लोअर बाजार से कांग्रेस की उमंग शर्मा बांगा बाजी मारी।वार्ड नंबर 16 और 17 से कांग्रेस की जीत
शिमला नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 16 जाखू से कांग्रेस प्रत्याशी अतुल गौतम जीते। जबकि वार्ड नं 17 बेनमोर से कांग्रेस प्रत्याशी शीनम कटारिया जीतीं।राम बाजार से कांग्रेस की जीत
शिमला नगर निगम चुनाव में राम बाजार से कांग्रेस की सुषमा कुठियाला की जीत हुई।कृष्णानगर वार्ड से बीजेपी की जीत
कृष्णानगर वार्ड से बीजेपी के बिट्टू कुमार की जीत हुई। इनकेलिए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रोड शो किया था।वॉर्ड नंबर 11 कांग्रेस की जीत
शिमला नगर निगम के वॉर्ड नंबर 11 से कांग्रेस की सिमी नंदा की जीत हुई।फागली वॉर्ड से बीजेपी की जीत
शिमला नगर निगम चुनाव में फागली वॉर्ड से बीजेपी की लगातार चौथी जीत हुई है। बीजेपी के कल्याण धीमान जीते।कच्ची घाटी और टूटीकंडी से कांग्रेस जीती
शिमला नगर निगम चुनाव में कच्ची घाटी और टूटीकंडी से कांग्रेस की जीत हुई। टूटीकंडी से उमा कौशल तो कच्ची घाटी से किरण शर्मा की जीत हुई।अनाडेल से कांग्रेस की जीत
शिमला नगर निगम चुनाव में अनाडेल वार्ड से से कांग्रेस की उर्मिला कश्यप की जीत हुई।टुटू और मज्ययाठ से कांग्रेस की जीत
शिमला नगर निगम चुनाव में टुटू वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी की जीत हुई है। वहीं मज्ययाठ से कांग्रेस प्रत्याशी जीते।कैथू वार्ड से कांग्रेस जीती, रुल्दूभट्टा से बीजेपी
शिमला नगर निगम चुनाव में कैथू वार्ड से कांग्रेस की कांता सुयाल ने जीत दर्ज की। जबकि रुल्दूभट्टा से बीजेपी की सरोज ठाकुर जीतीं।भराड़ी से बीजेपी की मीना चौहान की जीत, समरहिल से सीपीएम की हुई जीत
शिमला मे भराड़ी वार्ड से बीजेपी की मीना चौहान जीत दर्ज की। वहीं समरहिल वार्ड से सीपीएम के वीरेंद्र कुमार जीते।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुरू किया जश्न मनाना
शिमला नगर निगम के मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जश्न शुरू हो गया। लोग डांस करते और गाने-गाते नजर आ रहे हैं।मतगणना केंद्रों पर भारी भीड़
नतीजे सुनने के लिए काउंटिंग सेंटर के बाहर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ है। भारी संख्या में यहां लोग आए हुए हैं।कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना
कड़ी सुरक्षा के बीच आठ टेबलों पर पांच राउंड में मतगणना हो रही है। स्ट्रांग रूम और परिसर के चारों ओर से सुरक्षा कड़ी है।कांग्रेस-बीजेपी में टक्कर
शिमला नगर निगम चुनाव में इस बार मुख्य मुकाबला कांग्रेस-बीजेपी में है। आम आदमी पार्टी भी किस्मत अजमा रही है। और कई बागी प्रत्याशी भी चुनावी मैदान में हैं। सीपीएम भी टक्कर दे रही है।शिमला के 34 वार्डों में मतगणना जारी
हिमाचल प्रदेश के शिमला नगर निगम के 34 वार्डों में मतगणना जारी है। मतदान में 102 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।यूपी में 2027 की बिसात बिछाने में जुटी बीजेपी, अमित शाह संभालेंगे चुनावी कमान; जीत की संभावना तय करेगी टिकट
केरल का कौन बनेगा मुख्यमंत्री? कांग्रेस ने मुकुल वासनिक और अजय माकन को बनाया पर्यवेक्षक, विधायकों की लेंगे राय
'हंबा-हंबा, रंबा-रंबा, थंबा-थंबा...' गाने पर जमकर थिरके भाजपा कार्यकर्ता; चुनावी नतीजों के बाद फिर ममता दीदी को चिढ़ाया
'मैं हारी नहीं हूं, इस्तीफा नहीं दूंगी...', सत्ता गंवाने के बाद ममता को INDI गठबंधन की आई याद; BJP-EC पर लगाए गंभीर आरोप
'छोटी-मोटी राजनीति को किनारे रखें'; राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को TMC की हार पर 'खुश होने' पर चेताया
© 2026 Times Horizon Private Limited
