Shikaripura Karnataka Election Results 2023: शिकारीपुरा सीट पर मतगणना जारी, मैदान में विजयेंद्र

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2023, 09:10 AM IST

Shikaripura Karnataka Election Results 2023 : शिमोगा जिला लिंगायत समुदाय का गढ़ है। जिले की शिकारीपुरा सीट से येदियुरप्पा चुनाव जीतते रहे हैं। 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें 86,983 वोट मिले। इस सीट पर उन्होंने कांग्रेस के गोनी मालातेशा को 35,397 वोटों से हराया था।

Shikaripura Karnataka Election Results 2023: इस सीट से भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र उम्मीदवार हैं। शिकारीपुरा सीट येदियुरप्पा की परंपरागत सीट रही है। वह इस सीट पर लगातार जीतते रहे हैं। इस बार उनके चुनाव नहीं लड़ने पर भाजपा ने उनके बेटे को टिकट दिया है। इस सीट पर विजयेंद्र का मुकाबला कांग्रेस के जीबी मलातेश से है। इस सीट पर 1983 से ही येदियुरप्पा का एक तरह से कब्जा रहा है। तीस साल में उन्हें सिर्फ एक बार 1999 में हार का सामना करना पड़ा था। इस सीट पर मतगणना जारी है और इस सीट पर रझान आ रहे हैं।

Shikaripura Karnataka Election Results 2023

शिकारीपुरा सीट भाजपा का गढ़ है।

शिकारीपुरा सीट पर कुल मतदाता 184,956 है। इस सीट पर पुरुष मतदाताओं की कुल संख्या 99,983 और महिला वोटरों की संख्या 90,958 है। जबकि 15 ट्रांसजेंडर हैं।

End of Feed