'लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तक चैन से ना बैठें', शरद पवार ने 'INDIA' को किया सचेत

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 19, 2024, 10:39 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: शरद पवार ने विपक्षी दलों से आग्रह किया-केंद्र में भाजपा सरकार की हार तक चैन से ना बैठें। लोकसभा चुनाव से पहले सभी सियासी पार्टियों ने अपनी-अपनी कमर कस ली है। महाराष्ट्र में कुल 48 लोकसभा सीटें हैं, जिनकी अहमियत को पवार काफी बेहतर समझते हैं।

Sharad Pawar On BJP: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के अध्यक्ष शरद पवार ने शुक्रवार को समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों से आग्रह किया जब तक केंद्र में मौजूदा सरकार को हटा न दिया जाए, वे चैन से नहीं बैठें। सोलापुर जिले के मंगलवेढा शहर में एक सभा को संबोधित करते हुए पवार ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर केवल चुनावों के दौरान भगवान राम को याद करने का आरोप लगाया।

Sharad Pawar On Opposition Alliance

शरद पवार ने विपक्षी दलों से किया आग्रह।

चुनाव के आखिरी दिन तक आराम नहीं करने की अपील

राकांपा संस्थापक ने कहा, 'एक विकल्प प्रदान करने के लिए एक साथ आए समान विचारधारा वाली दलों को चुनाव के आखिरी दिन तक आराम नहीं करना चाहिए। उन्हें तब तक चैन से नहीं बैठना चाहिए जब तक कि राजनीतिक विरोधियों को निशाना बना रही मौजूदा सरकार को हटा नहीं दिया जाता।' उन्होंने कहा कि महा विकास आघाड़ी (एमवीए) आगामी चुनावों के लिए गठबंधन बनाने को लेकर वाम दलों और प्रकाश आंबेडकर की वंचित बहुजन अघाड़ी (वीबीए) से बात कर रही है। एमवीए में शिवसेना (यूबीटी), राकांपा और कांग्रेस शामिल हैं।

End of Feed