कांग्रेस के साथ मरने से बेहतर है अजित और शिंदे के साथ हो लें...पीएम मोदी की पवार और उद्धव को नसीहत

उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह इतने हताश और निराश हो गए हैं कि उनको लगता है कि अगर चार जून के बाद राजनीतिक जीवन में टिके रहना है तो छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए।

PM Modi Jibe at Pawar And Thackeray: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि नकली एनसीपी और शिवसेना ने चार जून के लोकसभा चुनाव परिणामों के बाद कांग्रेस में विलय करने का मन बना लिया है लेकिन उन्हें इसके बजाय अजित पवार और एकनाथ शिंदे के साथ मिल जाना चाहिए। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रमुख शरद पवार का नाम लिए बगैर पीएम मोदी ने कहा कि महाराष्ट्र के एक दिग्गज नेता, जो 40-50 साल से राजनीति कर रहे हैं। बारामती के चुनाव के बाद वह इतने चिंतित हैं कि उन्होंने एक बयान दिया है। मैं मानता हूं कि काफी लोगों से विचार-विमर्श करने के बाद ही उन्होंने यह बयान दिया होगा।

PM Modi

पीएम मोदी का निशाना

कांग्रेस और छोटे दलों पर निशाना

उत्तर महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि वह इतने हताश और निराश हो गए हैं कि उनको लगता है कि अगर चार जून के बाद राजनीतिक जीवन में टिके रहना है तो छोटे-छोटे राजनीतिक दलों को कांग्रेस में विलय कर लेना चाहिए। नंदुरबार लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने निवर्तमान सांसद हीना गावित को फिर से उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला कांग्रेस के गोवाल पाडावी से है। इस सीट पर आम चुनाव के चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा।

End of Feed