समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डीपी यादव ने किया सुसाइड, लोकसभा चुनाव में पार्टी ने छीनी थी अहम जिम्मेदारी

Samajwadi Party Leader DP Yadav Committed Suicide: सपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सपा ने मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी उनसे ले ली थी।

Samajwadi Party Leader DP Yadav Committed Suicide: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से समाजवादी पार्टी के लिए बुरी खबर है। यहां से सपा के वरिष्ठ नेता और निवर्तमान जिलाध्यक्ष डीपी यादव ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सपा ने मुरादाबाद में लोकसभा चुनाव के दौरान जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी उनसे ले ली थी। अभी आत्महत्या के कारणाें का पता नहीं लगा है। सूचना मिलने पर उनके रिश्तेदार और कार्यकर्ता उनके आवास पर पहुंच गए हैं। पूर्व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने पुलिस को घटना की सूचना दी। अभी आत्महत्या करने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। डीपी यादव समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक थे। समाजवादी पार्टी में महत्वपूर्ण पद नहीं मिलने के बावजूद वे पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करते रहे।

DP Yadav

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डीपी यादव ने गोली मारकर की आत्महत्या

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने डीपी यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटाया था

पंचायत चुनाव में पार्टी में गुटबाजी के चलते उनके साले और सपा जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह को पद से हटाकर उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया गया था। जानकारी के अनुसार, पंचायत चुनाव में एसटी हसन के बजाय रुचि वीरा को प्रताशी बनाए जाने का डीपी यादव ने विरोध किया था और चुनाव प्रचार में भी शामिल नहीं हुए थे। इसकी शिकायत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से की गई तो उन्होंने डीपी यादव को जिलाध्यक्ष पद से हटाकर फिर से जयवीर सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया था। तभी से वह राजनीतिक गतिविधियों से दूर चल रहे थे।

End of Feed