आपका आदेश सिर माथे पर, समाज के लिए आखिरी सांस तक लडूंगा, बोले आकाश आनंद

आकाश आनंद ने अपने भाषण में कहा था कि यह सरकार बुलडोजर सरकार और गद्दारों की सरकार है। जो पार्टी अपने युवाओं को भूखा छोड़ती है और बुजुर्गों को गुलाम बनाती है वह आतंकवादी सरकार है।

Akash Anand: बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के भतीजे आकाश आनंद ने खुद से पार्टी की सभी जिम्मेदारियां वापस लिए जाने के बाद पहली बार कोई बयान दिया है। आकाश ने कहा कि उनके लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आदेश शिरोधार्य है और वह समाज के लिए अपनी आखिरी सांस तक लड़ते रहेंगे। आनंद ने गत मंगलवार को पार्टी प्रमुख मायावती द्वारा सभी जिम्मेदारियों से मुक्त किए जाने के दो दिन बाद एक्स पर कहा, आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनीतिक ताकत मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है।

Mayawati and Akash

आकाश आनंद और मायावती

कहा- आपका आदेश सिर माथे पे

उन्होंने इसी संदेश में आगे कहा, "आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा। जय भीम, जय भारत।" बता दें कि बसपा अध्यक्ष मायावती ने आनंद को मंगलवार रात पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक के पद से हटाते हुए उन्हें पार्टी में दी गई सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया था। उनकी सभी चुनावी रैलियां भी रद्द कर दी गई थीं।

End of Feed