पिता ने इंजेक्शन भी लेने से कर दिया था इनकार- रोहन गुप्ता ने खुद बताया क्यों ठुकरा दिया कांग्रेस का टिकट

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Mar 21, 2024, 10:45 AM IST

Rohan Gupta Congress: रोहन गुप्ता ने जो बातें बताईं हैं, उससे ऐसा लगता है कि चुनाव से पहले ही उनके पिता को रोहन गुप्ता की हार की आशंका हो गई थी। रोहन गुप्ता के पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे हैं और गुजरात के अहमदाबाद सीट से लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • रोहन गुप्ता ने पिता के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कांग्रेस के टिकट को ठुकरा दिया था।
  • रोहन गुप्ता को गुजरात के अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से कांग्रेस ने टिकट दिया था।
  • रोहन गुप्ता के पिता राजकुमार गुप्ता दे चुके हैं कांग्रेस से इस्तीफा।

Rohan Gupta Congress: कांग्रेस के बड़े नेताओं में शूमार और राहुल गांधी के खास रोहन गुप्ता ने गुजरात के अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। रोहन गुप्ता ने पिता के खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए कांग्रेस के टिकट को ठुकरा दिया था। रोहन गुप्ता के इस कदम से गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा था। अब रोहन गुप्ता ने खुद बताया कि उन्होंने चुनाव लड़ने से क्यों मना किया।

End of Feed