दिल्ली में विधानसभा चुनाव के लिए तारीख जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, जोड़ तोड़ और गठबंधन का खेल और बढ़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी ने जाट मतदाताओं में सेंध लगाने के लिए राजस्थान की पार्टी आरएलपी से सपोर्ट हासिल कर लिया है। आज दिल्ली में आप सांसद संजय सिंह और आरएलपी प्रमुख हनुमाल बेनीवाल के बीच मुलाकात हुई, जिसके बाद आप की ओर से कहा गया कि बेनीवाल दिल्ली में आप के लिए प्रचार करेंगे।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सपोर्ट करेंगे हनुमान बेनीवाल
ये भी पढ़ें- CONG को केजरीवाल ने दिया बड़ा झटका, दिल्ली महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल AAP में शामिल
क्या बोली आप
आप सांसद संजय सिंह ने कहा, "...आप संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा जाट समुदाय को केंद्रीय ओबीसी सूची में शामिल करने के संबंध में लिए गए निर्णय पर हमारी आरएलपी (राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी) के अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल से चर्चा हुई है। उन्होंने कहा है कि वह आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव में आप का समर्थन करेंगे..."
इंडिया गठबंधन की कई पार्टियों ने आप को किया सपोर्ट
आरएलपी प्रमुख ने यहां तक कहा कि कांग्रेस को दिल्ली में आप के खिलाफ चुनाव लड़ने से "दूर रहना चाहिए था" क्योंकि "वे सालों से यहां कोई सीट हासिल करने में कामयाब नहीं हुए हैं।" इससे पहले, शिवसेना (यूबीटी) ने भी संकेत दिया था कि वह दिल्ली में आप का समर्थन करने के लिए इच्छुक है, जबकि तृणमूल कांग्रेस और सपा ने स्पष्ट किया है कि वे केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी का समर्थन करेंगे।
