RLD Candidate List: राष्ट्रीय लोकदल ने लोकसभा चुनावों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी ने बिजनौर और बागपत सीट के लिए कैंडिडेट की घोषणा कर दी है।
आरएलडी ने लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की
ये भी पढ़ें- BJP Candidate Full List: बीजेपी की पहली लिस्ट में किसका-किसका नाम है शामिल, देखिए पूरी लिस्ट यहां
लोकसभा और विधान परिषद के लिए उतारे उम्मीदवार
इंडिया गठबंधन से हाल ही में नाता तोड़कर बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए में शामिल हुए राष्ट्रीय लोकदल ने सोमवार को लोकसभा और विधान परिषद के आगामी चुनावों के लिये क्रमश: दो एवं एक सीट पर अपना दावा जताते हुए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। आरएलडी ने बागपत से राजकुमार सागवान और बिजनौर से चन्दन चौहान को मैदान में उतारा है। इसके अलावा रालोद ने विधान परिषद की एक सीट के लिये योगेश चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।कौन हैं चंदन चौहान
चंदन चौहान इस वक्त मुजफ्फरनगर की मीरापुर सीट से रालोद के विधायक भी हैं। चौहान गुर्जर समुदाय से आते हैं। उनके पिता संजय सिंह चौहान वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में बिजनौर से सांसद भी चुने गये थे। उनके दादा नारायण सिंह चौहान वर्ष 1979 में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री रह चुके हैं।
कौन हैं राजकुमार सांगवान
राजकुमार सांगवान जाट बिरादरी के सबसे वरिष्ठ एवं प्रभावशाली नेताओं में शुमार किये जाते हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाटों और गुर्जरों की खासी तादाद है, ऐसे में रालोद द्वारा इन दोनों बिरादरियों के उम्मीदवारों को उतारा जाना जातीय समीकरण साधने की कोशिश मानी जा सकती है।
