RJD List: राजद ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, पाटलीपुत्र से मीसा भारती तो सारण से रोहिणी आचार्य को टिकट

  • Edited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Apr 9, 2024, 11:01 PM IST

RJD List: राजद ने गैंगस्टर से नेता बने विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को वैशाली से मैदान में उतारा है। बिहार में पिछली ग्रैंड अलायंस सरकार में पूर्व मंत्री आलोक मेहता, सुधाकर सिंह और ललित यादव इस बार उजियारपुर, बक्सर और दरभंगा लोकसभा सीटों से संसदीय चुनाव लड़ेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • राजद ने गैंगस्टर से नेता बने विजय कुमार शुक्ला उर्फ मुन्ना शुक्ला को वैशाली से मैदान में उतारा है।
  • बीमा भारती को पूर्णिया से राजद ने मैदान में उतारा है, जहां से पप्पू यादव चुनाव लड़ने पर अड़े हुए हैं।
  • पाटलिपुत्र सीट से मीसा भारती का मुकाबला अपने पिता के पूर्व सहयोगी राम कृपाल यादव से होगा।

RJD List: राष्ट्रीय जनता दल ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। राजद ने 22 सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार को की है। राजद की इस लिस्ट में लालू यादव की दो बेटियां रोहिणी आचार्य और मीसा भारती शामिल हैं।

End of Feed