Bihar Election 2025: 'विनाश' की पहचान RJD-कांग्रेस, 'विकास' की पहचान NDA, प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2005 के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने आरजेडी को नकार दिया था, लेकिन हार के बाद उन्होंने लोगों से बदला लेने का मन बना लिया था। उन्होंने आरोप लगाया कि तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) सरकार ने बिहार के विकास को रोक दिया था।

PM Modi Saharsa Rally: प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) विकास की पहचान है, जबकि आरजेडी-कांग्रेस विनाश की प्रतीक हैं। बिहार के सहरसा जिले के सोनवर्षा की चुनावी सभा में पीएम मोदी ने कहा, नए और पहली बार वोट डालने वाले मतदाता बिहार के उज्ज्वल भविष्य के लिए वोट करें। पहली बार वोट देने वाले नौजवानों के वोट से राजग की सरकार बनेगी और जंगलराज की हार होगी। उन्होंने कहा, बिहार तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है, यह रफ्तार रुकनी नहीं चाहिए। फिर एक बार बिहार में सुशासन की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि युवाओं की आकांक्षाएं पूरी होंगी और हमारा संकल्प है कि बिहार का युवा, बिहार में ही रोजगार पाए।

Saharsa Rally Modi

सहरसा मे पीएम मोदी की रैली (ANI)

कहा-कुछ लोग हमारी बेटियों का सम्मान नहीं करते

प्रधानमंत्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई देते हुए कहा, हमें अपनी बेटियों का सम्मान करना चाहिए। यह जीत हमारी बेटियों के आत्मविश्वास का प्रतीक है। आज देश में लगभग 87 लाख स्टार्टअप हैं जिनमें महिलाएं मुखिया या साझेदार हैं। पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग हमारी बेटियों का सम्मान नहीं करते। हमारी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत यह सुनिश्चित किया कि अधिकतर पक्के मकान महिलाओं के नाम पर दिए जाएं। उन्होंने बिहार की महिलाओं और बेटियों से आह्वान किया कि वे जंगलराज वालों से सतर्क रहें, जो इन सुविधाओं को बंद करना चाहते हैं।

End of Feed