Bihar Election: दरभंगा में गरजे योगी, विपक्ष पर किया तीखा वार, बोले - ‘पप्पू, टप्पू और अप्पू’ महागठबंधन के तीन बंदर

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे हुए हैं। उन्होंने सोमवार को दरभंगा में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान सीएम योगी ने महागठबंधन पर करारा हमला बोला। उन्होंने राजद, कांग्रेस और सपा को हिंदू विरोधी भी कहा।

Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव प्रचार के लिए बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने सोमवार को दरभंगा में जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। सीएम योगी ने कहा बिहार में कांग्रेस के समर्थन वाली आरजेडी सरकार के समय गरीबों का राशन तक हड़प लिया जाता था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कश्मीर में लागू धारा 370 उसी का ही पाप था, जिसकी वजह से कश्मीर हिंदू विहीन हो गया था। योगी ने कहा कि कश्मीर का निवासी होने के बावजूद एक फिल्म एक्टर 27 साल के बाद कश्मीर जा सका। उन्होंने आगे कहा कि आज कश्मीर में मिथिला का कोई भी शख्स जाकर बस सकता है, ये मोदी सरकार की उपलब्धि है।

cm yogi

सीएम योगी ने दरभंगा में जनसभा को किया संबोधित (ANI)

सीएम योगी ने राजद और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में राजद के शासन में गरीबों का राशन लूटा गया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। आयुष्मान योजना से बिहार की जनता को स्वास्थ्य सुरक्षा मिल रही है और किसान सम्मान निधि से किसानों को लाभ मिल रहा है। सीएम योगी ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि 'पप्पू', 'टप्पू' और 'अप्पू' महागठबंधन के तीन बंदर हैं। पप्पू सच बोल नहीं सकता, टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता।

End of Feed