जिस रेड्डी ब्रदर्स ने BJP के लिए South India में खोला था द्वार, अब उसी बना ली अलग पार्टी; क्या कर्नाटक में फंसेगी भाजपा

  • Authored by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Dec 26, 2022, 11:56 PM IST

Reddy Brothers: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से चार महीने पहले बीजेपी के पूर्व नेता और खनन कारोबारी गली जनार्दन रेड्डी ने अपनी खुद की पार्टी कल्याण राज्य प्रगति पक्ष (केआरपीपी) बनाने की घोषणा की है। उन्होंने भाजपा को निशाने पर लेते हुए कहा कि वो कर्नाटक के कोप्पल जिले में गंगावती से चुनाव लड़ेंगे।

Reddy Brothers: रेड्डी बंधु, रेडी ब्रदर्स, खनन किंग...कई नामों से पुकारे जाने वाले कर्नाटक के रेड्डी बंधु अब राजनीति में नई पारी खेलने के लिए उतर चुके हैं। एक लंबा सियासी वनवास खत्म करने की घोषणा करते हुए जनार्दन रेड्डी ने अब नई पार्टी बनाने की घोषणा कर दी है। माना जा रहा है कि इससे सबसे ज्यादा नुकसान बीजेपी को होगा, क्योंकि रेड्डी बंधु अभी तक बीजेपी के साथ ही थे।

gali janardhana reddy

कर्नाटक के पूर्व मंत्री एवं खनन कारोबारी जी. जनार्दन रेड्डी ने बनाई नई पार्टी

बीजेपी के लिए खोला था द्वार

भाजपा जब दक्षिण भारत में एंट्री की कोशिश में लगी थी, तब उसे रेड्डी बंधुओं ने ही सफलता दिलाई थी। आज भी साउथ में सबसे ज्यादा बीजेपी कर्नाटक में मजबूत है, जहां रेड्डी बंधुओं का वर्चस्व है। उन्होंने ही बीजेपी के लिए साउथ में दरवाजे खोले थे और कर्नाटक में पार्टी को मजबूत किया था। रेड्डी बंधुओं का तब सीधे भाजपा की बड़ी नेताओं में से एक सुषमा स्वराज से संपर्क था।

End of Feed