Rajasthan, MP, Chhattisgarh, Telangana, Mizoram Vidhan Sabha Chunav 2023 Date: यहां देखें 5 राज्यों का पूरा चुनावी कार्यक्रम

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Oct 9, 2023, 02:15 PM IST

Rajasthan MP chhatisgrah Telangana Mizoram Assembly Elections Full Election Schedule 2023: चुनाव कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार पांच राज्यों के 679 निवार्चन सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों में वोटरों की संख्या करीब 16 करोड़ है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8.2 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या करीब 7.8 करोड़ है।

Rajasthan MP chhatisgrah Telangana Mizoram Assembly Elections Full Election Schedule 2023: राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव आयोग ने सोमवार को चुनाव कार्यक्रमों की घोषणा कर दी। छत्तीसगढ़ को छोड़ बाकी सभी चार राज्यों में मतदान एक चरण में होगा। छत्तीसगढ़ में चुनाव दो चरणों 7 नवंबर और 17 नवंबर को होगा जबकि राजस्थान में मतदान 23 नवंबर, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर, तेलंगाना में 30 नवंबर और मिजोरम में सात नवंबर को होगा। इन सभी राज्यों के चुनाव नतीजे तीन दिसंबर को घोषित होंगे। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों, राजस्थान की 200, तेलंगाना की 119, छत्तीसगढ की 90 और मिजोरम की 40 सीटों के लिए मतदान होगा।

Chunav Schedule of 5 States

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

पांच राज्यों में कुल 679 सीटों पर होंगे चुनाव

चुनाव कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि इस बार पांच राज्यों के 679 निवार्चन सीटों पर विधानसभा चुनाव होंगे। इन सभी राज्यों में वोटरों की संख्या करीब 16 करोड़ है। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 8.2 करोड़ और महिला मतदाताओं की संख्या करीब 7.8 करोड़ है। उन्होंने बताया कि चुनाव में 60 लाख से ज्यादा वोटर पहली बार वोट करेंगे। साथ ही पीवीटीजी आदिवासियों के लिए मतदान की विशेष व्यवस्था की गई है। इस बार पीवीटीजी 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन हुआ है। इन सभी राज्यों में 1.77 लाख वोटर स्टेशन होंगे।

End of Feed