Assembly Election 2023: शुरूआती रूझान मोदी-राहुल के लिए क्या है मैसेज, जानें MP-CG-Raj में किसकी सत्ता

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 3, 2023, 11:02 AM IST

Rajasthan Assembly Election, Madhya Pradesh Assembly Election, Chhattisgarh Assembly Election 2023 Trend: चार राज्यों के रूझानों से यही लगता है कि 4 राज्यों का नतीजा भाजपा और कांग्रेस के लिए टाई होता दिख रहा है। यानी भाजपा और कांग्रेस दोनों 2-2 राज्यों में सरकार बनाते दिख रहे हैं।

Rajasthan Assembly Election, Madhya Pradesh Assembly Election, Chhattisgarh Assembly Election 2023 Trend: चार राज्यों के विधान सभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है, और पहले एक घंटे के रूझानों से साफ है कि चाहे मध्य प्रदेश हो , राजस्थान, छत्तीसगढ़ वहां पर किसी एक दल की आंधी नहीं चल रही है। पहले घंटे के रूझानों में भाजपा को मध्य प्रदेश और राजस्थान में बढ़त है और वह रूझानों में बहुमत पाती दिख रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में बेहद कड़ी टक्कर है। अगर कांग्रेस यहां पर हारती है तो राहुल गांधी के लिए बड़ा सेट बैक होगा।

assembly election 2023

एमपी,राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना चुनाव परिणाम

कितनी सीटें मिलती नजर आ रही हैं

रुझानों में किसकी सरकार

मोदी और राहुल को क्या मिल रहा है मैसेज

शुरूआती रूझान से साफ है कि मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सत्ता विरोधी लहर को दरकिनार करते नजर आ रहे हैं। और भाजपा की एक बार फिर सरकार बनाती नजर आ रही है। अब देखना है कि क्या मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पांचवी बार मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालते हैं, या फिर कोई नया चेहरा मुख्यमंत्री बनता है।

End of Feed
Latest News