Rajasthan Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Online Live Streaming: राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों के चुनाव नतीजे चार जून को आएंगे, लेकिन एक जून को अंतिम चरण का मतदान समाप्त होने के बाद एग्जिट पोल का सिलसिला शुरू हो जाएगा। चुनाव आयोग (Election Commission) के मुताबिक, एक जून को मतदान समाप्त होने के आधे घंटे बाद एग्जिट पोल दिखाए जा सकते हैं। यानी एक जून को शाम साढ़े छह बजे के बाद एग्जिट पोल देखे जा सकेंगे। हर बार की तरह इस बार भी टाइम्स नाउ नवभारत एग्जिट पोल दिखा रहा है। राजस्थान से जुड़ा एग्जिट पोल और इसके हर अपडेट्स आप www.timesnowhindi.com पर देख सकते हैं। इसके अलावा टाइम्स नाउ नवभारत के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर, यूट्यूब और फेसबुक पर यूपी एग्जिट पोल देखा और सुना जा सकता है।
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024
कब और कहां देखें Rajasthan Exit Poll 2024
एक जून की शाम साढ़े छह बजे के बाद आप टाइम्स नाउ नवभारत चैनल, इसकी वेबसाइट www.timesnowhindi.com और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर राजस्थान का एग्जिट पोल देख सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर आपको सबसे सटीक एग्जिट पोल देखने को मिलेंगे। टाइम्स नाउ नवभारत की वेबसाइट और उसके सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिंक पर क्लिक करके आप एग्जिट पोल देख सकते हैं।लाइव टीवी: https://www.timesnowhindi.com/live-tv
हिंदी वेबसाइट: https://www.timesnowhindi.com/
अंग्रेजी वेबसाइट: https://www.timesnownews.com/
टाइम्स नाउ नवभारत यूट्यूब: https://www.youtube.com/@timesnownavbharat
ट्विटर: https://twitter.com/TNNavbharat
क्या होते हैं एग्जिट पोल
चुनाव के दौरान मतदाताओं के मन में क्या चल रहा है, वे किस पार्टी को चुन सकते हैं और उनके मुद्दें क्या हैं, यह सब जानने के लिए एजेंसियां सर्वे करती हैं। मतदाताओं से मिली जानकारियों और आंकड़ों के आधार पर एजेंसियां एक राय बनाती हैं। एग्जिट पोल नतीजे नहीं होते बल्कि अनुमान होते हैं। ये अनुमान गलत भी साबित होते हैं। तो कई बार इनकी भविष्यवाणी सटीक भी होती है। 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान लगभग सभी एग्जिट पोल ने मोदी सरकार की वापसी की भविष्यवाणी की थी। ओपिनियन पोल और एग्जिट पोल में अंतर होता है। ओपिनियन पोल जहां चुनाव से पहले कराए जाते हैं जबकि एग्जिट पोल सर्वे में सिर्फ मतदाताओं को शामिल किया जाता है। इसलिए इसे ज्यादा सटीक माना जाता है।
