LIVE

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: राजस्थान में भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती, जानें ताजा अपडेट

अमित कुमार मंडलUpdated Jun 4, 2024, 22:48 IST

राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024  परिणाम: राजस्थान में भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती, जानें ताजा अपडेट
राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम: राजस्थान में भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती, जानें ताजा अपडेट

Rajasthan Lok Sabha Chunav Parinam 2024, राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम, Rajasthan Lok Sabha Election Ke Natije, Update in Hindi: राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ रहे हैं। इस बार यहां कड़ा मुकाबला है। वोटों की गिनती और रुझानों का दौर जारी है। राजस्थान के नतीजे भाजपा के लिए बेहद अहम हैं क्योंकि पिछले चुनाव में एनडीए ने सभी 25 सीटों पर कब्जा जमाया था। राजस्थान लोकसभा चुनाव 2024 परिणाम2019 लोकसभा चुनाव में एनडीए ने सभी 25 सीटों (भाजपा 24 सीटें) पर कब्जा जमाया था। इस बार क्या रहेगा नतीजा, इस पर हर अपडेट के लिए बने रहिए हमारे साथ।

JUN 04, 2024 22:40 IST

राजस्थान में भाजपा के छह उम्मीदवार तीन लाख से अधिक मतों से जीते

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छह उम्मीदवारों ने तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। राज्य में लोकसभा की 25 सीट पर हुए मतदान की गणना मंगलवार को हुई। इसमें भाजपा ने 14 सीट जीतीं जबकि कांग्रेस को आठ सीट पर जीत मिली।
JUN 04, 2024 20:16 IST

राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा सीट बीएपी ने जीती

राजस्थान की बागीदौरा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) ने बाजी मारी। उसके उम्मीदवार जयकृष्ण पटेल ने 51,434 मतों से जीत दर्ज की।
JUN 04, 2024 19:47 IST

राजस्थान में भाजपा ने 12 और कांग्रेस ने सात सीटें जीती

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लोकसभा की 12 सीट जीत ली हैं तथा दो सीट पर उसके उम्मीदवार आगे हैं। कांग्रेस ने सात लोकसभा सीट पर हासिल कर ली है जबकि एक सीट पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए हैं।
JUN 04, 2024 17:01 IST

राजस्थान में भाजपा ने एक सीट जीती और 13 पर आगे, कांग्रेस को आठ सीट पर बढ़त

राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी ने जयपुर लोकसभा सीट जीत ली है जबकि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव समेत पार्टी के 13 उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में आगे हैं। वहीं कांग्रेस आठ सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं। विपक्षी दलों के गठबंधन इंडिया के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) एक-एक सीट पर आगे हैं। इसी तरह बांसवाड़ा सीट पर भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) का उम्मीदवार आगे है। राज्य में सभी 25 लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई।
JUN 04, 2024 14:35 IST

इंडिया की सरकार बनने जा रही है : राजस्थान के कांग्रेस प्रमुख

लोकसभा चुनाव के लिए जारी मतगणना बीच कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने मंगलवार को कहा कि देशभर के रुझानों से साफ है कि देश में विपक्षी दलों का समूह इंडिया सरकार बना रहा है। उन्होंने मीडिया से कहा, देश में इंडिया की सरकार बन रही है... नरेंद्र मोदी जी के प्रधानमंत्री बनने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों में मतगणना के रुझान पर उन्होंने कहा, जनता का आर्शीवाद है..जनता ने मन बना लिया है। भाजपा झूठों की पार्टी है..जुमले देती है... ये झूठ बोलते हैं..।
JUN 04, 2024 13:17 IST

जालौर से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत पीछे

जालौर से कांग्रेस उम्मीदवार और राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत 1,58,448 वोटों से पीछे चल रहे हैं। वोटों की गिनती जारी है। यहां बीजेपी प्रत्याशी लुंबाराम आगे चल रहे हैं।
JUN 04, 2024 12:18 IST

राजस्थान में भाजपा के 13 उम्मीदवार आगे, नौ सीट पर कांग्रेस को बढ़त

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत उनकी पार्टी के 13 उम्मीदवार शुरुआती रुझानों में आगे हैं। कांग्रेस नौ सीट पर बढ़त बनाए हुए है। इंडिया के घटक दल मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा), राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) तथा भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) एक-एक सीट पर आगे हैं। सभी 25 लोकसभा सीट पर मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। निर्वाचन आयोग के अनुसार पूर्वाह्न 11 बजकर 30 बजे तक के रुझान में ओम बिरला कोटा सीट पर 12,543 मतों से, अर्जुन राम मेघवाल बीकानेर सीट पर 26,917 मतों से और भूपेंद्र यादव अलवर सीट पर 54,459 मतों से आगे हैं। वही बाड़मेर सीट पर केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी 1,27,564 मतों से पीछे हैं। इस सीट पर कांग्रेस के उम्मेदाराम 40,647 मतों से आगे हैं। राज्य में मतगणना के रुझान में सबसे ज्यादा अंतर की बात की जाए तो जयपुर सीट पर भाजपा की मंजू शर्मा 2,27,642 और राजसमंद सीट पर भाजपा की उम्मीदवार महिमा कुमारी मेवाड़ 2,06,606 मतों से आगे हैं। अजमेर सीट पर भाजपा के भागीरथ चौधरी 1,97,046 मतों से, भीलवाड़ा सीट पर भाजपा के दामोदर अग्रवाल 1,85,135 मतों से, झालावाड़ बारां सीट पर भाजपा के दुष्यंत सिंह 1,49,808 मतों से आगे हैं।पाली, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़ सीट से भी भाजपा के उम्मीदवार आगे हैं। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनू, जयपुर ग्रामीण, भरतपुर, करौली-धौलपुर, दौसा, टोंक—सवाईमाधापुर और बाड़मेर सीट पर आगे हैं। इंडिया के उम्मीदवार अमराराम (माकपा) और हनुमान बेनीवाल (आरएलपी) सीकर और नागौर सीट पर आगे हैं। बांसवाड़ा सीट पर कांग्रेस समर्थित भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार राजकुमार रोत आगे हैं।
JUN 04, 2024 11:57 IST

राजस्थान: भीलवाड़ा सीट से बीजेपी उम्मीदवार दामोदर अग्रवाल के आवास के बाहर जश्न। चुनाव आयोग के आधिकारिक रुझानों के अनुसार, वह 1,81,586 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। गिनती अभी भी जारी है।

JUN 04, 2024 11:33 IST

जयपुर से मंजू शर्मा ने जीत हासिल की

लोकसभा चुनाव 2024 का पहला नतीजा आया सामने। जयपुर से बीजेपी उम्मीदवार मंजू शर्मा ने जीत हासिल की।
JUN 04, 2024 11:14 IST

कोटा में बीजेपी उम्मीदवार ओम बिरला आगे

कोटा में बीजेपी उम्मीदवार ओम बिरला 5709 वोटों से आगे, बीजेपी को मिले 153157, कांग्रेस को मिले 147448 वोट। काउटिंग जारी।
JUN 04, 2024 10:54 IST

बाड़मेर में कांग्रेस आगे

उदयपुर में बीजेपी आगे, बाड़मेर में कांग्रेस आगे, कोटा में बीजेपी आगे और राजसमंद में भी बीजेपी आगे।
JUN 04, 2024 10:37 IST

राजस्थान: केंद्रीय मंत्री मेघवाल, भूपेंद्र यादव और गजेंद्र सिंह शेखावत आगे

राजस्थान में लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती के 9.45 बजे तक के रुझान में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत व भूपेंद्र यादव मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी पीछे चल रहे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों में 14 सीटों पर भाजपा, आठ सीटों पर कांग्रेस, एक सीट पर माकपा, एक सीट पर आरएलपी और एक सीट पर भारत आदिवासी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। सुबह 9.45 बजे तक अर्जुन राम मेघवाल (बीकानेर) 958 वोटों से, गजेंद्र सिंह शेखावत (जोधपुर) 2011 वोटों से और भूपेंद्र यादव (अलवर) 9928 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी (बाड़मेर) 3337 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी (चित्तौड़गढ़) 15631 वोटों से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत जालौर में 14872 वोटों से पीछे चल रहे हैं। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं।
JUN 04, 2024 10:24 IST

राजस्थान में कड़ी टक्कर

राजस्थान में बीजेपी 13 सीटों पर आगे, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे
JUN 04, 2024 10:03 IST

बाड़मेर में कांग्रेस उम्मीदवार बेनीवाल आगे

बाड़मेर में कांग्रेस उम्मीदवार मेधाराम बेनीवाल आगे, दूसरे नंबर रविंद्र भाटी दूसरे नंबर पर, भाजपा के कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।
JUN 04, 2024 09:52 IST

बीजेपी 13, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे

राजस्थान में बीजेपी 13, कांग्रेस 12 सीटों पर आगे।
JUN 04, 2024 09:43 IST

राजस्थान : शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस तीन-तीन सीट पर आगे

राजस्थान की 25 लोकसभा सीट के लिए जारी मतगणना के शुरुआती रुझान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस तीन-तीन सीट पर आगे हैं। निर्वाचन आयोग के अनुसार बीकानेर सीट पर नौ बजे तक रुझान में केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल पीछे हैं। निर्वाचन आयोग के ऐप पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार नौ बजे तक जयपुर ग्रामीण सीट पर कांग्रेस के अनिल चोपड़ा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 17,950 मतों से आगे हैं। जयपुर से कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 36,064 मतों से आगे हैं। इसी तरह जालोर सीट पर भाजपा के प्रत्याशी लुंबाराम 4041 मतों से आगे हैं। इस सीट पर कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत उम्मीदवार हैं। बीकानेर सीट पर कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल 2,282 मतों से आगे हैं। इस सीट पर भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम उम्मीदवार हैं। करौली धौलपुर सीट पर भाजपा की इंदुदेवी 2,365 मतों से आगे हैं। राजसमंद सीट पर भाजपा की महिमा कुमारी मेवाड़ 2,878 मतों से हैं। राज्य की 25 लोकसभा सीट के लिए मतगणना 29 केंद्रों पर सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
JUN 04, 2024 09:30 IST

बीजेपी 19 सीटों पर आगे

रुझान - 25 सीटें, बीजेपी - 19 पर आगे, कांग्रेस - 6 पर आगे
JUN 04, 2024 08:34 IST

जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत आगे

जोधपुर से भाजपा उम्मीदवार गजेंद्र सिंह शेखावत आगे चल रहे हैं। राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटें हैं।
JUN 04, 2024 08:31 IST

बीकानेर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल बोले, 4 जून का दिन इतिहास में लिखा जाएगा

JUN 04, 2024 08:06 IST

राजस्थान में वोटों की गिनती शुरू

राजस्थान सहित देशभर में वोटों की गिनती शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती शुरू हो रही है। इसके बाद ईवीएम मतों की गिनती शुरू होगी।