Rajasthan Chunav: बीजेपी ने सांसद किरोड़ी लाल मीणा को विधानसभा चुनाव में उतारा, सावई माधोपुर से खोलेंगे सत्ता का द्वार

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Oct 29, 2023, 05:15 PM IST

Kirodi Lal Meena Sawai Madhopur Election 2023 Profile: बीजेपी ने राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को राजस्थान विधानसभा चुनाव में सावई माधोपुर से उम्मीदवार बनाया। वह बीजेपी के फायर ब्रांड नेता हैं।

Rajasthan Kirodi Lal Meena Sawai Madhopur Election 2023 Profile: पुरानी परंपरा के अनुसार राजस्थान में हर पांच साल में सत्ता बदल जाती है। इस हिसाब से इस बार बीजेपी को मौका मिल सकता है। इसलिए बीजेपी जीत सुनिश्चित करने के लिए हर रणनीति की अजमाईश कर रही है। इसलिए बीजेपी ने राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को विधानसभा चुनाव समर में उतारा है। उन्हें सावई माधोपुर से उम्मीदवार बनाया गया है। किरोड़ी लाल मीणा राजस्थान के मीणा समुदाय से आते हैं। वे इस समुदाय के कद्दावर नेता हैं। किरोड़ी लाल मीणा जल जीवन मिशन, खान घोटाला, आईटी घोटाला, पेपर लीक मामलों को लेकर अशोक गहलोत सरकार पर लगातार हमलावर रहे हैं।

Kirodi Lal Meena, Rajasthan Assembly Election 2023

सवाई माधोपुर से चुनाव मैदान में बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल मीण

किरोड़ी लाल मीणा का राजनीतिक करियर

किरोड़ी लाल मीणा वर्तमान में राजस्थान कोटे से बीजेपी के राज्यसभा सांसद हैं। किरोड़ी लाल मीणा 1980 के दशक में सक्रिय राजनीति में आए। वे डॉक्टरी छोड़कर राजनीति में आए थे। वे आरएसएस से जुड़े और फिर बीजेपी आए। लेकिन वसुंधरा राजे से मतभेद होने के बाद वे बीजेपी से अलग हो गए। इसके बाद वो पीए संगमा की पार्टी नेशनल्स पीपुल्स पार्टी में शामिल हो गए। 2013 के राजस्थान चुनाव में उन्होंने 150 उम्मीदवार खड़े किये थे। मगर उनमें से सिर्फ 4 ही जीत पाए। इस चुनाव में जीतकर वे विधायक बने। समय के साथ बीजेपी के साथ उनके संबंध मधुर होने लगे। 10 वर्ष बाद 2018 में फिर उनकी बीजेपी में वापसी हुई। बीजेपी में आते ही उन्हें पार्टी ने राज्यसभा सांसद बना दिया।

End of Feed