राजस्थान के रण में PM मोदी ने 14 तो गृहमंत्री अमित शाह ने की 11 सभाएं, डिमांड में रहे CM योगी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 26, 2023, 08:03 PM IST

Rajasthan Elections 2023: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 14 आमसभाएं, 2 रोड शो, 01 मंदिर दर्शन कार्यक्रम किए। कुल 17 कार्यक्रमों की मदद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 122 विधानसभाओं तक पहुंचे और लोगों से कमल खिलाने की अपील की।

Rajasthan Elections 2023: 25 नवंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। राजस्थान में इस समय अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस की सरकार है और विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने सत्ता पर काबिज होने के लिए पूरी ताकत से मैदान में उतरी। बीजेपी ने एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्र के दिग्गज नेताओं, कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों को दिन रात राजस्थान में लगाया, वहीं दूसरी तरफ, भाजपा ने बूथ स्तर और शक्ति केंद्रों तक माइक्रो मैनेंजमेंट किया है, वहीं वोटर को घर से निकालने के लिए पन्ना प्रमुख तक नियुक्त किए। भाजपा चाहती है कि 3 दिसंबर को जब परिणाम आए तो पूरे राजस्थान में कमल खिले और भगवा नजर आए। भाजपा ने बूथ जीता, चुनाव जीता का ध्येय लेकर इस इलेक्शन में माइक्रो मैनेजमेंट किया।

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

पीएम मोदी ने लगाई पूरी ताकत

देशभर के तमाम नेताओं ने राजस्थान की अलग अलग विधानसभा सीटों पर जाकर पार्टी की जीत के लिए मजबूत किलेबंदी की। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान में मोर्चा संभाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नियमित रूप से राजस्थान में जनसभाएं कर भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का काम किया। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुल 14 आमसभाएं, 2 रोड शो, 01 मंदिर दर्शन कार्यक्रम किए। कुल 17 कार्यक्रमों की मदद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 122 विधानसभाओं तक पहुंचे और लोगों से कमल खिलाने की अपील की।

End of Feed