LIVERajasthan Election 2023 Updates: राजस्थान विधानसभा चुनाव में 70.00% वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट

Rajasthan Election 2023 Updates: राजस्थान विधानसभा चुनाव में 70.00% वोटिंग, 3 दिसंबर को रिजल्ट
Rajasthan Election 2023 Voting Hindi News Updates: उत्तर भारत के सूबे राजस्थान में विधानसभा चुनाव 2023 के लिए फिलहाल मतदान खत्म हो गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, सूबे में 70 फीसदी मतदान हुआ है, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के नेता सचिन पायलट ने जहां एक ओर दावे किए हैं कि इस बार कांग्रेस ही जीतेगी, जबकि दूसरी ओर बीजेपी की कैंडिडेट व पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने कहा है कि 'अंडर करंट' भाजपा के पक्ष में है। वैसे, राज्य में असल टक्कर सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में समझी जा रही है। यह चुनाव राज (सरकार) और 'रिवाज" बदलने की लड़ाई के रूप में देखा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि पिछले कुछ दशकों में परंपरागत रूप से राज्य में हर चुनाव में सरकार बदल जाती है...एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा। भाजपा को इस 'रिवाज' से बड़ी आस है, जबकि सत्तारूढ़ कांग्रेस उम्मीद कर रही है कि इस बार यह 'रिवाज' बदलेगा और दोबारा उसकी सरकार बनेगी। राज्य की 200 विस सीटों में से 199 सीट पर वोटिंग हुई है।
Rajasthan Election 2023 Live Updates: 70 प्रतिशत मतदान
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, राजस्थान में रात 9 बजे तक 70.00% मतदान दर्ज किया गया।
Rajasthan Election 2023 Live Updates: मतदान खत्म
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। अब मतदान कर्मी ईवीएम मशीनों को सील करके उन्हें मतगणना केंद्रों तक ले जाने लगे हैं।
Rajasthan Election 2023 Live Updates: शाम पांच बजे तक मतदान
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, शाम 5 बजे तक राजस्थान में 68.24% मतदान दर्ज किया गया।
Rajasthan Election 2023 Live Updates: सीकर एसपी परिस देशमुख का पथराव पर बयान
फ़तेहपुर शेखावाटी में दो गुटों के बीच झड़प पर सीकर एसपी परिस देशमुख ने कहा- "हमें सूचना मिली कि एक गली में दो गुटों के बीच पथराव हुआ है। यहां मोबाइल पार्टी, SHO, CO और पुलिस पहुंची और स्थिति को पूरी तरह से संभाल लिया। नियंत्रण में है। मतदान में कोई बाधा नहीं आई है... 6 से 7 लोगों को हिरासत में लिया गया है... CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) की टीमें तैनात हैं... शुरुआती तौर पर पता चला है कि दोनों गुटों के बीच किसी बात को लेकर मौखिक झड़प हुई है। एक पुलिस जवान को मामूली चोटें आई हैं। जो भी जिम्मेदार हैं, हम उचित कार्रवाई करेंगे..."
Rajasthan Election 2023 Live Updates: गहलोत आश्वस्त
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- "...हमें जनता का आशीर्वाद मिला है। फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी... कौन क्या कहता है, मुझे फर्क नहीं पड़ता..."
Rajasthan Election 2023 Live Updates: पथराव पर क्या बोली पुलिस
सीकर में पथराव पर फतेहपुर डीएसपी रामप्रसाद ने कहा- ''कुछ लोगों के बीच आपसी झड़प के बाद पथराव हुआ है। कुछ को हिरासत में लिया गया है। हम कड़ी कार्रवाई करेंगे। लेकिन यह जगह (झड़प की जगह) मतदान केंद्र से दूर है। मतदान में कोई बाधा नहीं है... जिन लोगों ने अभी तक वोट नहीं डाला है, उन्हें जाकर वोट करना चाहिए। सभी को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।"
Rajasthan Election 2023 Live Updates: दोपहर 3 बजे तक कितना मतदान
भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार, दोपहर 3 बजे तक राजस्थान में 55.63% मतदान दर्ज किया गया।
Rajasthan Election 2023 Live Updates: फतेहपुर शेखावाटी में पथराव
राजस्थान के सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में बोचीवाल भवन के पास पथराव की खबर है। भारी पुलिस तैनात.
Rajasthan Election 2023 Live Updates: दोपहर एक बजे तक 40.27% मतदान
राजस्थान में शनिवार दोपहर एक बजे तक 40.27% वोटिंग हुई है।
Rajasthan Election 2023 Live Updates: वोटिंग के बीच क्या बोले डीजीपी? सुनिए
राजस्थान चुनाव: सुबह 11 बजे तक लगभग 25% मतदान
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को मतदान हो रहा है जहां पूर्वाह्न 11 बजे तक लगभग 25 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक मतदान प्रतिशत 24.74 था। अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न 11 बजे तक कामां विधानसभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा 38.56 फीसदी और तिजारा में 34.08 फीसदी मतदान हुआ। राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 सीट पर मतदान हो रहा है। करणपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया है। वोटों की गिनती तीन दिसंबर को होगी।
राजस्थान चुनाव: गहलोत-राजे ने डाला वोट, CM को दोबारा सरकार बनाने का भरोसा
दिग्गज कांग्रेस नेता और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके बेटे वैभव गहलोत ने शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए सरदारपुरा में अपना वोट डाला। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के तुरंत बाद अशोक गहलोत ने कहा, "कांग्रेस राजस्थान में सरकार बनाएगी...आज के बाद, वे (भाजपा) दिखाई नहीं देंगे।" उनके बेटे वैभव गहलोत ने कहा, "कांग्रेस द्वारा घोषित सात गारंटी मास्टरस्ट्रोक साबित होगी। रिवाज बदलेगा और कांग्रेस राज्य में सरकार दोहराएगी।" इस बीच वह 26 से 28 नवंबर तक तेलंगाना के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत ने भी अपने परिवार के साथ वोट डाला और कहा, "लोग राजस्थान में एक नया राजनीतिक अध्याय लिखने के लिए मतदान करेंगे।"
Rajasthan Election 2023 Live Updates: राजस्थान कांग्रेस चीफ ने यूं किया मतदान
Rajasthan Election 2023 Live Updates: वोट डालने के बाद क्या बोले ओम बिड़ला?
Rajasthan Election 2023 Live Updates: 'अंडर करंट' को लेकर क्या बोले गहलोत? देखिए
Rajasthan Election 2023 Live Updates: मोदी ने बड़ी संख्या में मतदान का किया आग्रह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के लोगों से मौजूदा विधानसभा चुनावों में रिकॉर्ड मतदान करने का आग्रह किया। एक्स पर एक पोस्ट में मोदी ने कहा, "राजस्थान विधानसभा के लिए आज वोट डाले जाएंगे। मैं सभी मतदाताओं से आग्रह करता हूं कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग करें और मतदान का एक नया रिकॉर्ड बनाएं। इस अवसर पर पहली बार मतदाताओं को मेरी शुभकामनाएं।'' 200 सदस्यीय राजस्थान विधानसभा के लिए मतदान अभी चल रहा है। कांग्रेस लगातार दूसरे कार्यकाल की तलाश में है, जबकि भाजपा रेगिस्तानी राज्य में सबसे पुरानी पार्टी के शासन को खत्म करने की आकांक्षा रखती है। वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होनी है।
मतदान के बीच राहुल गांधी का आया यह पोस्ट, देखें
Rajasthan Election 2023 Live Updates: सरकार के खिलाफ ‘सत्ता विरोधी' लहर नहीं, फिर सरकार बनाएंगे: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को दावा किया कि राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस के खिलाफ कोई ‘सत्ता विरोधी’ लहर नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी राज्य में फिर से सरकार बनाएगी। गहलोत ने जोधपुर में ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि कांग्रेस का चुनाव प्रचार अभियान विकास के मुद्दों पर केंद्रित है, जबकि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा उसके अन्य नेताओं ने अपने प्रचार में ‘भड़काऊ’ भाषा का इस्तेमाल किया। भाजपा नेताओं के चुनावी भाषणों की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘जनता समझ चुकी है। ऐसा लग रहा है कि कांग्रेस सरकार फिर से सत्ता में आएगी।’’ भाजपा द्वारा ‘लाल डायरी’ और अन्य मुद्दों पर केवल अशोक गहलोत को ही निशाना बनाए जाने के सवाल पर, उन्होंने कहा कि भाजपा नेता इस बात से परेशान हैं कि वे खरीद-फरोख्त के तमाम प्रयासों के बावजूद राज्य की चुनी हुई सरकार नहीं गिरा सके। एक बर्खास्त मंत्री ने दावा किया था कि ‘‘लाल डायरी’’ में मुख्यमंत्री और कई नेताओं के अवैध वित्तीय लेनदेन दर्ज हैं। गहलोत ने कहा कि भाजपा नेताओं ने जिस भाषा का इस्तेमाल किया वह अस्वीकार्य है।
Rajasthan Election 2023 Live Updates: सुबह नौ बजे तक कहां कितना मतदान?
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पहले दो घंटे में सुबह नौ बजे तक 9.77 प्रतिशत मतदान हुआ। निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया, ''राज्य में सुबह नौ बजे तक मतदान प्रतिशत 9.77 रहा।'' जयपुर जिले के कोटपूतली विधानसभा क्षेत्र में 12.04 प्रतिशत मतदान हुआ जो जिले के 19 निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदान प्रतिशत है। सुबह नौ बजे तक शाहपुरा में 11.78 प्रतिशत, झोटवाड़ा में 11.28 प्रतिशत, चाकसू में 11.07 प्रतिशत और विराट नगर में 11.04 प्रतिशत (सभी जयपुर में) मतदान हुआ। एक आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक सुबह नौ बजे तक जयपुर जिले में सबसे कम मतदान बगरू में हुआ, जहां 7.86 प्रतिशत वोट पड़े। राज्य की 200 विधानसभा सीट में से 199 पर मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया है। मतदान शाम छह बजे तक होगा।
Rajasthan Election 2023 Live Updates: सुबह नौ बजे तक EC के हिसाब से हुई इतनी वोटिंग