राजस्थान में इस शख्स ने लिखी बीजेपी की विजयी पटकथा, पर्दे के पीछे रहकर मरुधरा में खिलाया कमल

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 4, 2023, 09:36 AM IST

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं और भाजपा ने सत्ता में वापसी कर ली है। यह वापसी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई चेहरे, अमित शाह की अचूक रणनीति, जेपी नड्डा के संगठनात्मक कौशल और पार्टी कैडर की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इसके अलावा एक शख्स ने पर्दे के पीछे रहकर विजयी पटकथा लिखी। जानें कौन हैं वो-

Rajasthan Election Result 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। राज्य की सत्ता में बैठी अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार को आखिरकार भारतीय जनता पार्टी ने उखाड फेंका। भाजपा ने 199 में से 115 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं कांग्रेस 69 पर सिमट गई। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व इस जीत से गदगद है। भाजपा की यह जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई चेहरे, अमित शाह की अचूक रणनीति, जेपी नड्डा के संगठनात्मक कौशल और पार्टी कैडर की कड़ी मेहनत का नतीजा है। इनके अलावा पार्टी के जयपुर मुख्यालय में बैठा एक शख्स पर्दे के पीछे बैठकर राजस्थान में भाजपा के लिए जीत की स्क्रिप्ट लिख रहा था।

​Chandrashekhar, State Organization Sec., BJP Rajasthan​​

Chandrashekhar, State Organization Sec., BJP Rajasthan

पीएम मोदी की जीत के साथी

इस शख्स का नाम है चंद्रशेखर, जो भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के महामंत्री संगठन हैं। चंद्रशेखर आरएसएस यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं और सितंबर 2017 से राजस्थान में एक्टिव हैं। प्रदेश में मोर्चा संभालने से पहले चंद्रशेखर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उससे पहले काशी के क्षेत्रीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। साल 2014 में चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ कदम से कदम मिलाकर बनारस सीट पर उनकी जीत के सारथी बने।

End of Feed