Rajasthan Election 2023: गहलोत की गारंटी नहीं भायी, जनता ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Dec 3, 2023, 12:40 PM IST

Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान में कांग्रेस ने जनता के बीच कई गारंटी रखी थीं जिसके सामने बीजेपी ने मोदी की गारंटी रख दी थीं। अब जब मतगणना हो रही है तो ये बात साफ हो गई कि गहलोत की गारंटी पर मोदी की गारंटी भारी पड़ गई।

Rajasthan Assembly Election 2023: 25 नवंबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ था। तब से लेकर अब तक भाजपा और कांग्रेस दोनों ही स्पष्ट बहुत वाली सरकार बनाने का दावा कर रही थीं। राजस्थान की 200 विधानसभा सीटों में से 199 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था। राजस्थान में अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली सरकार को विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी ने हटाने के लिए बूथ स्तर तक मजबूत किलेबंदी की थी। कांग्रेस ने जनता के बीच कई गारंटी रखी थीं जिसके सामने बीजेपी ने मोदी की गारंटी रख दी थीं। अब जब मतगणना हो रही है तो ये बात साफ हो गई कि गहलोत की गारंटी पर मोदी की गारंटी भारी पड़ गई।

Rajasthan Assembly Election Result

Rajasthan Assembly Election Result

राजस्थान के लिए पीएम मोदी की गारंटी क्या थीं

पेपरलीक की होगी जांच

राजस्थान के युवाओं ने बीते पांच साल अपने भविष्य को अंधकार में देखा और इसी वजह है पेपरलीक। राजस्थान में औसत 3 पेपर हर साल लीक हुए हैं और यहां पेपर लीक ने नया रिकॉर्ड बनाया है। भाजपा सरकार आते ही पेपरलीक सहित सभी घोटालों की जांच के लिए SIT बनाई जाएगी।

End of Feed